B'day: श्रीदेवी को इन हिट गानों ने बना दिया था रातों रात स्टार
श्रीदेवी ने साल 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।
मुंबई:
'मिस्टर इंडिया' फिल्म के गाने 'काटे नहीं कटते' से रातों रात बुलंदियों के शिखर को छूने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के अभिनय का हर कोई कायल है। साल 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने वाली श्रीदेवी आज (13 अगस्त) को 54 साल की हो गई हैं।
हाल ही में श्रीदेवी की मूवी 'मॉम' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। तो चलिए आज हम आपको उन गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने श्रीदेवी को रातों रात स्टार बना दिया।
1. नैनों में सपना
बॉलीवुड एक्शन फिल्म 'हिम्मतवाला' का गाना नैनों में सपना लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इस गाने को जितेंद्र और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। वहीं बप्पी लहरी ने इस गाने को म्यूजिक देकर इसे हिट बना दिया था।
ये भी पढ़ें: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन!
2. काटे नहीं कटते दिन और रात
किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय ने इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी थी। 80 के दशक की सुपरहिट जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक कंपोज किया था और जावेद अख्तर ने गाने को संगीत था। गाने के बोल 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' में श्रीदेवी के जानलेवा लुक को देखकर कोई भी मदहोश हो जाएगा।
3. हवा हवाई
'हवा हवाई' गाने को गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। गाने के बोल 'बिजली गिराने मैं हूं आई कहते हैं मुझको हवा हवाई' आज भी सुनने में काफी उम्दा लगता है। यह गाना आज भी लोगों को खूब पसंद है। यही नहीं, श्रीदेवी को 'हवा-हवाई' ही बुलाते हैं।
ये भी पढ़ें: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन!
4. चांदनी ओ मेरी चांदनी
साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी' का गाना 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' आज भी लोगों के जहन में ताजा है। इस गाने को ऋषि कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। इसमें दोनों स्टार्स का चुलबुला अंदाज दिखाया गया, जो लोगों को खूब पसंद आया।
5. 'हर किसी को नहीं मिलता'
साल 1986 में फिल्म 'जांबाज' रिलीज हुई थी, जिसे फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया थे, लेकिन 'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी' में गाना श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। यह गाना उस वक्त तो खूब हिट हुआ था, लेकिन आज भी इसे पसंद किया जाता है।
ये भी पढ़ें: फरदीन खान दूसरी बार बने पिता, घर आया नन्हा मेहमान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी