सोनू निगम बोले, मैं मुस्लिम नहीं फिर भी अजान से उठा, क्या गुंडागर्दी है?
सोनू निगम ने सोमवार सुबह चार ट्वीट किये और कहा, 'इश्वर सभी पर कृपा करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मैं आज अजान से जागा। भारत में कब धार्मिकता का अंत होगा।'
highlights
- सोनू निगम ने कहा, मैं मुस्लिम नहीं हूं और मैं आज अजान से जागा
- सिंगर सोनू निगम ने कहा कि भारत में कब धार्मिकता का अंत होगा
- सोनू निगम ने चार ट्वीट किया, कहा गुंडागर्दी है बस
नई दिल्ली:
मशहूर सिंगर सोनू निगम ने एक के बाद एक ट्वीट कर इस्लाम पर निशाना साधा। उन्होंने लाउडस्पीकर से 'अजान' दिये जाने को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मैं मुस्लिम नहीं हूं फिर भी मेरी नींद अजान से खुलती है।
उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे किसी मंदिर या गुरुद्वारे में यकीन नहीं रखता जो लोगों को जगाने के लिए बिजली (लाउडस्पीकर) का इस्तेमाल करते हैं। जो धर्म में यकीन नहीं रखते। फिर क्यों? ईमानदारी से बताइए? सच क्या है?'
सोनू निगम ने कहा, 'ईश्वर सभी पर कृपा करे। मैं मुस्लिम नहीं हूं और मैं आज अजान से जागा। भारत में कब धार्मिकता का अंत होगा।'
God bless everyone. I'm not a Muslim and I have to be woken up by the Azaan in the morning. When will this forced religiousness end in India
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 16, 2017
उन्होंने एक अन्य में ट्वीट में कहा, 'और जिस समय मोहम्मद ने इस्लाम बनाया तब बिजली नहीं थी। क्या कारण है कि एडिशन के बाद शोर को सुन रहे हैं?'
And by the way Mohammed did not have electricity when he made Islam.. Why do I have to have this cacophony after Edison?
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017
I don't believe in any temple or gurudwara using electricity To wake up people who don't follow the religion . Why then..? Honest? True?
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017
Gundagardi hai bus...
— Sonu Nigam (@sonunigam) April 17, 2017
सोनू निगम ने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा इलेक्ट्रीसिटी का इस्तेमाल लोगों को उठाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते। तो क्यों..? ईमानदार? सच?' उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी है बस।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य