logo-image

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का खुलासा, ऐश्वर्या राय की वजह से टूटा था रिश्ता

सोमी अली का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था।सोमी अली का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। वह 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं। वह 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं।

Updated on: 07 May 2017, 03:23 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। पाकिस्तान के कराची में जन्मीं सोमी अली का कहना है कि ऐश्वर्या राय की वजह से उनका और सलमन का ब्रेकअप हुआ था। आगे पढ़िए सोमी ने और क्या खुलासे किए...

सोमी ने हाल ही में मिड डे को एक इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान पर उनका क्रश था और वह उनके पहले ब्वॉयफ्रेंड थे। वह सलमान के लिए इस कदर पागल थीं कि उन्होंने फ्लोरिडा छोड़ दिया और फिल्मों में काम करने के लिए भारत आ गईं। भारत आने का कारण यह भी था कि वह सलमान से मिल सकें और शादी कर सकें।

ये भी पढ़ें: मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर की सुरक्षा में तैनात होगा सलमान खान का 'शेरा'

सोमी अली ने आगे कहा, 'अगर मैं आंख बंद करके जिन लोगों पर भरोसा कर सकती थी, तो उनमें से एक सलमान खान भी थे। मैं उन पर बेहद भरोसा करती थी। मैं बहुत सौभाग्यशाली थी, जो वह मेरी जिंदगी में शामिल हुए थे।'

सलमान भी सोमी को करने लगे थे पसंद

एक्ट्रेस ने बताया कि धीरे-धीरे उनका सलमान के घर आना-जाना शुरू हो गया और वह भी उन्हें पसंद करने लगे। उन्हें जब भी जरूरत पड़ती थी, सलमान हमेशा मौजूद रहते थे। उनका दिल सोने जितना खरा है और वह आज भी जरूरत पड़ने पर मदद करेंगे।

ये भी पढ़ें: सलमान खान अपने अगले होम प्रोडक्शन में मौनी राय को कर सकते है लॉन्च

ऐश्वर्या की वजह से टूटा रिश्ता

सोमी अपने काम से ज्यादा सलमान के साथ रिलेशनशिप को लेकर जानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इसी बीच सलमान ने हम दे दिल चुके सनम साइन की। शूटिंग के दौरान वह ऐश्वर्या के प्रति आकर्षित हो गए थे। इसी वजह से उनका रिश्ता टूट गया। हालांकि सोमी को उन दोनों से कोई शिकायत नहीं है।

बहुत जल्द शादी करने वाले थे सलमान-सोमी

खबरों की मानें तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय का अफयेर साल 1997 में शुरू हुआ था। सलमान उस समय सोमी अली को डेट कर रहे थे और दोनों रिलेशनशिप को लेकर काफी गंभीर भी थे। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों बहुत जल्द शादी भी करने वाले थे।

कौन हैं सोमी अली?

सोमी अली का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ था। वह 16 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई थीं। सोमी ने साल 1993 से 1997 के बीच करीब 9 फिल्मों में एक्टिंग की। सोमी को सलमान की दूसरी गर्लफ्रेंड बताया जाता है। फिलहाल वह पाकिस्तान में रहकर बिजनेस कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: सलमान खान-कैटरीना कैफ की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की अबू धाबी में होगी शूटिंग, बनाएगी ये रिकॉर्ड

सलमान का इनसे जुड़ा नाम

बता दें कि सलमान खान और संगीता बिजलानी के बीच साल 1980 में अफेयर की शुरुआत हुई थी। उस वक्त ही संगीता ने मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद साल 1993 में सलमान ने सोमी को डेट करना शुरू कर दिया, लेकिन 1997 में ऐश्वर्या से मिलने के बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया। साल 2002 में ऐश्वर्या से अलग होने के बाद सलमान का नाम स्नेहा उल्लाल से भी जोड़ा गया, जिनका चेहरा ऐश्वर्या से काफी मिलता है।

साल 2005 में सलमान और कैटरीना कैफ के अफेयर के खूब चर्चे हुए। यह भी कहा जाता है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थे। लेकिन साल 2010 में दोनों का ब्रेकअप हो गया और इसके बाद आजकल सलमान का नाम रोमानिया की टीवी होस्ट यूलिया वंतूर से जोड़ा जा रहा है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)