श्वेता तिवारी की बेटी की फोटो पर यूजर ने लिखा-बोटॉक्स लिप्स, मिला ये जवाब
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक भी काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं। यहीं नहीं पलक ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही ट्रोल को डील करना भी सीख लिया।
मुंबई:
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तरह उनकी बेटी पलक भी काफी बोल्ड और ब्यूटीफुल हैं। यहीं नहीं पलक ने बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही ट्रोल को डील करना भी सीख लिया।
हाल ही में पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके लिप सर्जरी कराने की खबरें उड़ाने लगे। फोटो में उनका शॉट काफी क्लोजअप है। जिसकी वजह उनके लिप सर्जरी कराने की बात उठने लगी।
A post shared by Palak Tiwari (@palaktiwarii) on Apr 19, 2018 at 1:30am PDT
उनकी इस फोटो पर एक कमेंट आयाः 'बोटॉक्स लिप्स।' पर पलक ने भी बिना देरी किये करारा जवाब देकर ट्रोल का मुंह बंद करा दिया।
पलक ने ट्रोल को जबाव देते हुए लिखा, 'मेरी उम्र सिर्फ 17 साल है। दुनिया मुझे कैसे पसंद करती है या पसंद कर सकती है, उसके मुताबिक खुद को बदलने में यकीन नहीं रखती। सो मैडम, आपके आरोप गलत हैं। इस तरह के आरोप लगाना फैशन बन गया है। मैं इसके लिए नहीं बनी हूं मैडम। आपको हताश करने के लिए माफ करिएगा। शुभ रात्रि और ढेर सारी शुभकामनाएं।'
बता दें कि पलक 'तारे जमीन पर' के ईशान यानी दर्शील सफारी के अपोजिट जल्द ही फिल्म 'क्विकी' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा