logo-image

रियल लाइफ भाई-बहन श्रद्धा सिद्धांत निभायेंगे 'दाऊद-हसीना' का किरदार, देखें फिल्म की पहली दमदार झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मों के लेकर चर्चा में हैं। हालही में श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का पोस्टर रिलीज हुआ था। अब श्रद्धा की एक और फिल्म हसीना का पोस्टर रिलीज हो गया है।

Updated on: 30 Mar 2017, 09:06 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में एक के बाद एक फिल्मों के लेकर चर्चा में हैं। हालही में श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड का पोस्टर रिलीज हुआ था। अब श्रद्धा की एक और फिल्म 'हसीना' का पोस्टर रिलीज हो गया है।

बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक का दौर चल रहा है। अब की बार ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की जिंदगी पर बनी है। श्रद्धा कपूर ने इसमें लीड रोल निभाया है। फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार सिद्धांत कपूर निभा रहे हैं जो कि रियल लाइफ में भी श्रद्धा के भाई है।

यह भी पढ़ें- द कपिल शर्मा शो में जल्द सुनील ग्रोवर की जगह कॉमेडी करेंगी 'जैमी लीवर'

श्रद्धा ने फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है। फैन्स को श्रद्धा का यह लुक निश्चित रूप से चौंकाएगा। कारण कि इससे पहले कभी भी श्रद्धा इस लुक में नजर नहीं आई हैं।

श्रद्धा इस फिल्म में चार अलग-अलग लुक्स में नजर आयेंगी। फिल्म में फिल्म में श्रद्धा 17 साल की उम्र से लेकर 55 साल तक की दिखायी देंगी। इसमें वह एक टीनेजर से लेकर एक बच्चे की मां तक की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में हसीना की जिंदगी के 40 सालों को समेटा जाएगा। हसीना के खिलाफ 88 केस ​रजिस्टर थे, लेकिन वह अपने जीवन में सिर्फ एक बार ही कोर्ट गई थी।

फिल्म का डायरेक्शन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के साथ इस फिल्म में शरमन जोशी और अंकुर भाटिया भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- In Pics: मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद अरबाज खान ने किया अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड का खुलासा!