Shah Rukh Khan Birthday: शाहरुख के 'विलेन' से 'किंग ऑफ रोमांस' बनने तक का सफर
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 53वां बर्थडे मनाएंगे। वह हिंदी फिल्मों के एक्टर होने के अलावा निर्माता और टीवी पर्सनैलिटी भी हैं।
मुंबई:
शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 53वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वह हिंदी फिल्मों के एक्टर होने के अलावा निर्माता और टीवी पर्सनैलिटी भी हैं। फैंस उन्हें प्यार से 'बॉलीवुड का बादशाह', 'किंग ऑफ बॉलीवुड' और 'किंग खान' भी कहते हैं। शाहरुख आज भले ही 'रोमांस के बादशाह' हैं, लेकिन एक वक्त था, जब उन्होंने नेगेटिव किरदारों की बदौलत अपनी पहचान बनाई थी।
शाहरुख खान का जन्म दिल्ली में 1965 को हुआ। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्मद खान था, जो पेशावर (पाकिस्तान) से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा था। शाहरुख की एक बड़ी बहन भी हैं, जिनका नाम शहनाज लालारूख है। वह उनके साथ ही मुंबई में रहती हैं।
शाहरुख खान की शुरुआती पढ़ाई सेंट कोलंबस स्कूल (दिल्ली) से हुई थी। उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हंसराज कॉलेज ज्वॉइन किया था, लेकिन उनका ज्यादातर वक्त थियेटर में बीतता था। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज में एडमिशन लिया, लेकिन एक्टिंग करियर के लिए पढ़ाई छोड़नी पड़ी।
सिर्फ लड़कियों के बीच ही नहीं, बल्कि हर वर्ग में शाहरुख खान के तमाम फैंस हैं। इसके बावजूद उनका कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर नहीं रहा। शाहरुख ने हिंदू और पंजाबी परिवार से संबंध रखने वाली गौरी से शादी की और तीन बच्चों (आर्यन, सुहाना और अबराम) के पिता हैं।
शाहरुख के एक्टिंग करियर की बात करें तो इसकी शुरुआत टीवी से हुई थी। उन्होंने 'फौजी', 'सर्कस' और 'दिल दरिया' सीरियल्स से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और 'दीवाना' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह मूवी सुपरहिट हुई और शाहरुख को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।
इसके बाद उन्होंने 'राजू बन गया जेंटलमैन' और 'माया मेमसाहब' जैसी फ्लॉप फिल्में भी दी। उस वक्त लगा था कि शाहरुख का करियर फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा, लेकिन फिर 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल ने एक बार फिर उन्हें सफलता की बुलंदियों तक पहुंचा दिया।
यह ऐसा वक्त था, जब कोई भी एक्टर अपने करियर की शुरुआत में विलेन बनने से डरता है, लेकिन तब शाहरुख ने इस चुनौती को न सिर्फ कबूल किया, बल्कि इस मिथ को भी खत्म कर दिया। हालांकि, वह बॉलीवुड में 'रोमांस का किंग' बनने आए थे और फिर 1995 में रिलीज हुई 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मूवी ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा दिया।
शाहरुख खान ने 'दीवाना', 'बाजीगर', 'डर', 'कभी हां कभी ना', 'करन अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'चाहत', 'कोयला', 'यस बॉस', 'परदेस', 'दिल तो पागल है', 'दिल से', 'कुछ कुछ होता है', 'जोश', 'मोहब्बतें', 'कभी खुशी कभी गम', 'देवदास', 'कल हो न हो', 'मैं हूं ना', 'वीर जारा', 'डॉन', 'चक दे इंडिया', 'ओम शांति ओम', 'रब ने बना दी जोड़ी', 'माय नेम इज खान', 'रा.वन', 'डॉन 2', 'जब तक है जान', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'फैन', 'दिलवाले' और 'रईस' जैसी शानदार फिल्में की हैं। अब उनकी फिल्म 'जीरो' भी रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व