मनाने जा रहे हैं नया साल? तो पहले सुने शाहरुख-अक्षय की ये सलाह
शाहरुख ने अपना संदेश एक वीडियो के जरिए दिया है, जबकि अक्षय ने ट्विटर पर 17 सेकेंड के मोशन पोस्टर को पोस्ट किया है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने बुधवार को अपने फैंस और आम जनता को नए साल की पूर्व संध्या पर नशे में गाड़ी ना चलाने का आग्रह किया।
आने वाली फिल्म 'रईस' में शराब तस्कर की भूमिका निभा रहे शाहरुख ने अपना संदेश एक वीडियो के जरिए दिया है, जबकि अक्षय ने ट्विटर पर 17 सेकेंड के मोशन पोस्टर को पोस्ट किया है।
शाहरुख ने 20 सेकेंड के वीडियो में कहा है, 'पार्टी का माहौल है, खूब पार्टी करो। मजनू बनके लैला के साथ नाचो, लेकिन शराब पीके गाड़ी मत चलाओ।' वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'इस नए साल की शाम बेवकूफ नहीं समझदार बनो। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। सभी को प्यार। रईस की सुनो।'
This NYE be smart not stupid. Don’t drink and drive. Love u all.#DontDrinkAndDrive#RaeesKiSuno pic.twitter.com/hY7GwUP7yU
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 28, 2016
अक्षय कुमार ने भी संदेश देने के साथ अपनी आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का प्रचार किया। अक्षय ने अपने संदेश में कहा, 'कानून के हाथ लंबे होते हैं। 'जॉली एलएलबी 2' दे रहा है चेतावनी।'
अक्षय ने अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' का मोशन पोस्टर भी साझा किया। पीछे दिख रहे पोस्टर के सामने उन्होंने कहा, 'सब जानते हैं कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। फिर भी पंगे लेते हैं। लेकिन, इस साल मत लेना। जश्न जम के करना लेकिन भूल के भी शराब पीकर गाड़ी मत चलाना। नहीं तो सुना है ना, कानून के हाथ लंबे होते हैं।'
Kanoon Ke Haath Lambe Hote Hain : #JollyLLB2 de raha hai chetavani pic.twitter.com/FKdH4xWAZe
— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 28, 2016
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन