logo-image

आकाश अंबानी और श्लोका की सगाई पार्टी में पहुंचे शाहरुख, कैटरीना और करण

आकाश अंबानी ने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ सगाई की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे आज उनके 'अंटालिया' पहुंच रहे हैं।

Updated on: 26 Mar 2018, 11:59 PM

मुंबई:

देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने हीरा कारोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका के साथ सगाई की पार्टी में बॉलीवुड के तमाम सितारे आज उनके 'अंटालिया' पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में अब ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, जहीर खान, करण जौहर कटरीना कैफ का नाम शामिल है। वैसे सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं इस पार्टी खेल, बिजनेस और राजनीति से जुड़े कई बड़े नाम भी पंहुचे।   

इसे भी पढ़ें: Box Office पर छाई 'हिचकी', तीन दिन में कमाये 15.35 करोड़

शाहरूख खान औऱ करण जौहर
शाहरूख खान औऱ करण जौहर

पार्टी से पहले शाहरूख खान औऱ करण जौहर के साथ पोज देते आकाश और श्लोका।

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय

अंबानी परिवार की इस पार्टी में अमिताभ बच्चन की बहू और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय भी अपनी बेटी आराध्या के साथ शामिल हुई। ऐश्वर्या ने ऑफ शोल्डर ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ था।

जहीर खान और सागरिका घाटगे
जहीर खान और सागरिका घाटगे

जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका घाटगे के साथ पार्टी में पहुंचे।

जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम

लंबे समय बाद जॉन अब्राहम भी अंबानी परिवार की पार्टी में नजर आए।

हरभजन सिंह
हरभजन सिंह

मुबंई इंडियन के लिए खेल चुके क्रिकेटर हरभजन सिंह भी इस पार्टी में नजर आए।

कटरीना कैफ
कटरीना कैफ

पिंक कलर के नी लेंथ ड्रेस में पार्टी में शामिल हुई कैटरीना कैफ ने भी मीडिया के सामने पोज दिया।

किरण राव
किरण राव

आमिर कान की पत्नी किरण राव भी पार्टी में दिखी।