कमल हासन की पूर्व पत्नी सारिका हुईं बेघर, आमिर खान ने की मदद
सारिका साउथ के सुपरस्टार कमल हासन को तलाक देने के बाद मुंबई आ गई थीं। उनकी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन खुद के घर में रहती हैं।
मुंबई:
कमल हासन की पूर्व पत्नी सारिका बेघर हो गई हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड एक्टर आमिर खान उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस साल नवंबर महीने में सारिका की मां का निधन हो गया था। सारिका मुंबई में जिस फ्लैट में रहती थीं, अब उसके अधिकार को लेकर विवाद शुरू हो गया है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सारिका की मां की वसीयत के अनुसार यह फ्लैट डॉक्टर विक्रम ठक्कर का है। इसका मतलब यह है कि उनकी मां ने सारिका को जायदाद से बेदखल कर दिया है और सब कुछ डॉ. ठक्कर के नाम कर दिया है। वहीं सारिका की मानें तो उन्होंने यह फ्लैट खरीदा था और इसमें उनकी मां रहती थीं।
ये भी पढ़ें: VIRAL: दिल्ली लौटे 'विरुष्का', सोशल मीडिया पर छायी तस्वीरें
गौरतलब है कि सारिका साउथ के सुपरस्टार कमल हासन को तलाक देने के बाद मुंबई आ गई थीं। उनकी बड़ी बेटी और एक्ट्रेस श्रुति हासन खुद के घर में रहती हैं। वहीं छोटी बेटी आकांक्षा हासन मुंबई से चेन्नई आती-जाती रहती हैं।
वहीं दूसरी तरफ सारिका ने आमिर खान से मदद मांगी थी, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस की मदद की। बता दें कि सारिका और इमरान खान की मां एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं।
ये भी पढ़ें: PICS: पटौदी पैलेस में शुरु हुआ तैमूर के पहले बर्थ डे का जश्न
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Bipasha Basu-Karan Singh Grover: शादी के 8 साल बाद भी एक-दूजे को बेहद चाहते हैं बिपाशा और करण, इंस्टा पर दिया प्यार का सबूत
-
Deepika Chikhlia Net Worth: हर मामले में राम जी से आगे रहीं सीता मां, राजनीति से लेकर संपत्ति तक दी टक्कर, जानें नेटवर्थ
-
अरिजीत सिंह ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान माहिरा खान से मांगी माफी, देखें सिंगर ने क्या कहा?
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा