सलमान खान ने कैटरीना कैफ को किया प्रपोज, ईद के बाद करेंगे शादी
बॉलीवुड दबंग सलमान खान की जिंदगी में प्यार फिर से लौट आया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड दबंग सलमान खान की जिंदगी में प्यार फिर से लौट आया है। सलमान खान ने ऑस्ट्रिया की खूबसूरत वादियों में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को प्रपोज किया है। दोनों ऑस्ट्रिया में अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग कर रहे है। खबर है कि शूट के बाद सलमान खान कैटरीना को लेकर कैंडिल लाइट डिनर पर ले गए थे। डिनर के बाद सलमान ने फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठ कर कैटरीना को प्रपोज कर दिय़ा।
सलमान के इस अचानक प्रपोजल को कैटरीना इंकार ना कर पाई और हां बोल दिया। बात सिर्फ वापस लौटने की ही नहीं है बल्कि दोनों ने इसी साल शादी करने का फैसला भी कर लिया है।
इसे भी पढ़ें: शाहरूख ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे होने पर इसे बताया जिंदगी
सूत्रों के मुताबिक के सलमान और कैटरीना अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के बाद शादी करने वाले है। फिल्म इस साल ईट पर रिलीज हो रही है। इसी के साथ सलमान की शादी का सवाल करने वालों को भी जवाब मिल गया।
बता दें कि सलमान के साथ अफेयर के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। जिसके बात कैटरीना रनबीर कपूर को डेट करने लगी। लेकिन 6 साल की डेटिंग के बाद वो दोनों भी 2016 में अलग हो गए।
इसे भी पढ़ें: ऑस्कर विजेता एआर रहमान करेंगे श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' का गाना कंपोज
तो सलमान को दुल्हा बनते देखने का इंतजार खत्म हो गया। वैसे इस स्टोरी को पढ़ने वाले सलमान खान के फैंस पहले कैलेंडर में आज डेट पढ़ जरूर देख लें। हैप्पी अप्रैल फूल! ये खबर पूरी तरह से हास्य के लिए है वास्तविकता से इसका कोई संबंध नहीं है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Love Rashifal 3 May 2024: इन राशियों के लिए आज का दिन रोमांस से रहेगा भरपूर, जानें अपनी राशि का हाल
-
Ganga Dussehra 2024: इस साल गंगा दशहरा पर बन रहा है दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में स्नान करें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीय के दिन करें ये उपाय, चुम्बक की तरह खिंचा चला आएगा धन!
-
First Hindu Religious Guru: ये हैं पहले हिंदू धर्म गुरु, भारत ही नहीं विश्व भी करता है इन्हें नमन