पापा ऋषि को है दादा बनने की जल्दी, दिया रणबीर कपूर को शादी करने का फरमान!
रणबीर कपूर की लव लाइफ के बारे में आज बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा छाई हुई है।
मुंबई:
रणबीर कपूर की लव लाइफ के बारे में आज बॉलीवुड से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा छाई हुई है। इसी बीच पापा ऋषि कपूर ने भी उनसे जल्दी शादी करने की इच्छा जताई है ताकि वह अपने पोते-पोतियों के साथ खेल सके।
अंग्रेजी अखबार मिड-डे को दिये गए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर ने कहा कि वह रणबीर कपूर की शादी होने का इंतजार कर रहे है। उन्होंने कहा, ' यह शादी का समय है। जब मैं 27 वर्ष का था, तब मैने शादी कर ली थी, रणबीर 35 वर्ष का है। इसलिए उसे शादी के बारे में सोचना चाहिए। वह अपनी पसंद से किसी से शादी कर सकता है; हमें इसके लिए कोई आपत्ति नहीं है। मैं जाने से पहले मैं अपने पोते-पोतियों के साथ समय बिताना चाहता हूं।
ऋषि कपूर ने कहा, ' मैं इसके बारे में नहीं बोलता, लेकिन मेरी पत्नी [नीतू कपूर] रणबीर से पूछती रहती है और वह सिर्फ सवाल भागता रहता है। जब भी वह इसके लिए तैयार होता है, हम खुश होंगे।आखिरकार, हमारी खुशी उसकी खुशी में है।'
वहीं आलिया भट्ट के साथ रणबीर के रोमांस पर ऋषि ने कहा, 'जो है वो है, सबको पता है। मुझे कुछ और कहना नहीं है।'
ऋषि भले ही इस सवाल को टाल गए हो पर आलिया और रणबीर की मां नीतू कपूर के बीच अच्छी केमिस्ट्री है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ फोटो शेयर करती रहती है।
फिलहाल रणबीर और आलिया अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ नजर आने वाले है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी है।
इसे भी पढ़ें: Dhadak BO collection Day 3: जाह्नवी- ईशान ने जीता दर्शकों का दिल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां