ऋषि कपूर ने धर्मगुरुओं, राधे मां पर साधा निशाना कहा- सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क किया जाए
उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद ट्विटर पर लिखा, 'सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें।
नई दिल्ली:
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत से दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां जैसे खुद को भगवान कहने वाले बाबाओं व साध्वियों पर निशाना साधा है।
उन्होंने केंद्र सरकार से ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कड़े कदम उठाने की अपील की। ऋषि ने शुक्रवार को अदालत का फैसला आने के बाद ट्विटर पर लिखा, 'सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क कर लें और उन्हें हिंसा में हुई राष्ट्रीय क्षति की भरपाई के लिए बेच दें। गुरमीत के अनुनायियों को शर्म आनी चाहिए। तुम सभी के लिए कोई सम्मान नहीं है।
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
उन्होंने लिखा, 'धोखेबाज। धूर्त लोगों में अंधा विश्वास। सरकार को इन ढोंगियों को सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर (राधे मां), गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद। सभी अपराधी हैं।'
Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you pic.twitter.com/Tgl03SYTpt
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हरियाणा में डेरा हिंसा में शुक्रवार को 31 लोगों की मौत हो गई।
और पढ़ें: संजय दत्त ने गणेश चतुर्थी पर कहा, 'मुझ पर गणपति का आशीर्वाद है'
मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि पंचकूला में 29 और सिरसा में दो मौतें हुईं, जहां डेरा का मुख्यालय है। हिंसा में कम से कम 250 लोग घायल हो गए, जिनमें 60 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
और पढ़ें: '2.0' का मेकिंग VIDEO: अक्षय कुमार 'खलनायक' तो ऐसे 'रोबोट' बनते थे रजनीकांत
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य
-
Shani Dev: शनिदेव को क्यों चढ़ाते हैं सरसों का तेल, जानें कारण और इसे चढ़ाने का सही तरीका