logo-image

ऋषि कपूर न्यूड बच्चे की तस्वीर पोस्ट करने पर घिरे, केस दर्ज

सामाजि‍क मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखने वाले ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक न्यूड बच्चे की फोटो शेयर की है।

Updated on: 27 Aug 2017, 02:06 PM

नई दिल्ली:

अभिनेता ऋषि कपूर कपूर आए दिन अपने ट्वीट और बड़बोलेपन को लेकर अकसर सुर्खियों में आ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को लेकर कोई बवाल ना हो ऐसा संभव नहीं है।

सामाजि‍क मुद्दों पर खुलकर अपने विचार रखने वाले ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक न्यूड बच्चे की फोटो शेयर की है।

ऋषि‍ कपूर ने ट्विटर पर एक बच्चे की न्यूड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर और ट्वीट यूजर्स उनकी कड़ी आलोचना भी कर रहे हैं, जिसके बाद इस अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

और पढ़ें: ऋषि कपूर ने धर्मगुरुओं, राधे मां पर साधा निशाना कहा- सभी डेरा संपत्तियों को कुर्क किया जाए

ऋषि कपूर के खि‍लाफ मुंबई पुलिस कमिशनर और मुंबई साइबर सेल को शि‍कायत पत्र लिखा है। इस शि‍कायत पत्र में उन्होंने ऋषि‍ कपूर के खि‍लाफ जल्द से जल्द FIR दर्ज करने की मांग की है।

 इससे पहले उन्होंने डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंचकूला सीबीआई की अदालत द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद राम रहीम, आशाराम बापू, नित्यानंद, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां पर निशाना साधा है।