'पद्मावती' के सेट पर संजय लीला भंसाली के साथ भिड़े रणवीर सिंह
एक दूसरे की तारीफ करते हुए न थकने वाले रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच एक सीन को लेकर अनबन हो गयी।
नई दिल्ली:
'रामलीला' में बाजीराव का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह इन दिनों 'पद्मावती' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म की शूटिंग कई बार रुक चुकी है।
हाल ही में फिल्म को लेकर एक खबर सामने आई है। एक दूसरे की तारीफ करते हुए न थकने वाले रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच एक सीन को लेकर अनबन हो गयी।
दरअसल दोनों पहले सीन पर काफी देर तक चर्चा करते रहते और इसी चर्चा के दौरान बात इतनी आगे बढ़ गई कि उनके बीच बहस हो गयी।
मीडिया ख़बरों की माने तो फिल्म के एक सीन को लेकर दोनों अनबन के बाद रणवीर सेट छोड़कर चले गये और अपनी वैनिटी वैन में जाकर बैठ गये। गुस्सा ठंडा होने के बाद रणवीर वैनिटी वैन से बाहर आ गये।
दो बार सेट पर हुए हमले
फिल्म 'पद्मावती' कई बार मुशिकलों में पड़ चुकी है। जयपुर में शूटिंग के दौरान करणी सेना के लोगों ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद कोल्हापुर में इस फिल्म का सेट लगाया गया था। लेकिन यहां भी भंसाली के फिल्म के सेट को जला दिया गया।
इसके बाद एक बार फिर मार्च में महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के सेट पर एक बार फिर से हमला हुआ। करीब दो बजे के आसपास करीब 40-50 लोगों ने पद्मावती के सेट पर आगजनी का प्रयास किया था।
(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
और पढ़ें: #SaahoreBaahubali का पूरा गाना हुआ आउट, प्रभास-शिवगामी पर शूट हुआ वीडियो
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें