इस जगह पर शादी करेंगे रणवीर-दीपिका, PHOTOS में देखें कितना खूबसूरत है लेक कोमो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 14 और 15 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थामने जा रहे हैं। दोनों ने ट्विटर पर शादी की डेट अनाउंस की है।
मुंबई:
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 14 और 15 नवंबर को एक-दूजे का हाथ थामने जा रहे हैं। दोनों ने ट्विटर पर शादी की डेट अनाउंस की है। पिछले 5 साल से वह रिलेशनशिप में थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'दीपवीर' की शादी इटली के लेक कोमो में होगी।
ऐसा कहा जा रहा है कि लेक कोमो की प्राकृतिक खूबसूरती को देखते हुए ही दीपिका और रणवीर ने शादी के लिए इस जगह का चुनाव किया है। यह इटली की तीसरी सबसे बड़ी लेक है। रोमन काल से ही यह जगह हॉलिडे डेस्टिनेशन के रूप में मशहूर रहा है।
ये भी पढ़ें: छप गए शादी के कार्ड, अगले महीने एक-दूजे के हो जाएंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
View this post on InstagramThis is Italy 😍🌅 #home #sunset #lakecomo #all_sunsets #italy 🇮🇹
A post shared by Giacomo Corrada (@jack_corrada) on
भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई भी कुछ दिनों पहले लेक कोमो में ही हुई थी। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारे तक इस लेक की खूबसूरती के दीवाने हैं।
लेक कोमो एल्प्स की पहाड़ी की तलहटी में स्विट्जरलैंड के करीब स्थित है। यह अंग्रेजी के वाई (Y) शब्द के आकार का बना है। यहां की इमारतें गॉथिक शैली में बनी हैं। रंगबिरंगी घर और प्रकृति एक अद्भुत नजारा पेश करती हैं।
लेक कोमो पहुंचने के लिए पहले आपको इटली के शहर मिलान पहुंचना होगा। आपको दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु समेत अन्य कई शहरों से फ्लाइट मिल जाएगी। मिलान से लेक कोमो की दूरी 85 किलोमीटर है। वहां तक पहुंचने के लिए आप ट्रेन और सड़क दोनों से जा सकते हैं।
लेक कोमो में बेलाजियो सबसे फेमस टाउन है। यहां बोट के जरिए जाना बेस्ट होता है, क्योंकि आपको चारों तरफ का व्यू देखने को मिलता है। इसके अलावा मेनाजियो विलेज में वॉटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं। वेरेना के आसपास बने रंग-बिरंगे घर बेहद खूबसूरत हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा