logo-image

VIDEO: अर्जुन कपूर की 'हाफ गर्लफ्रेंड' बने रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर को ऐसे भगाया...

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है। यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Updated on: 15 May 2017, 06:38 PM

मुंबई:

अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने दोस्त और अभिनेता अर्जुन कपूर की आगामी फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' के प्रचार के लिए खुद को उनकी 'हॉफ गर्लफ्रेंड' कह डाला।

अर्जुन ने सोमवार को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह श्रद्धा के साथ हैं। उन्होंने रणवीर का परिचय कराते हुए कहा, 'वह को-एक्टर से ज्यादा हैं, लेकिन प्रेमी से थोड़े कम हैं।'

जब कैमरा रणवीर की तरफ गया तो, 'बाजीराव मस्तानी' के अभिनेता ने कहा, 'हाय, मैं अर्जुन की असली 'हॉफ गर्लफ्रेंड' हूं।'

ये भी पढ़ें: मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्तों को लेकर दिया ये करारा जवाब

इसके बाद 'गुंडे' के दोनों अभिनेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाते हुए कूदना शुरू कर दिया। मजाकिया अंदाज में रणवीर ने श्रद्धा से कहा, 'कलमुंही, आपका समय समाप्त हो चुका है। यहां से जाएं।'

19 मई को रिलीज हो रही है फिल्म

मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखित इसी नाम के उपन्यास का रूपांतरण है। यह अनोखी प्रेम कहानी 19 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(IANS इनपुट के साथ)

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) 

श्रद्धा कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)
श्रद्धा कपूर (फोटो: इंस्टाग्राम)

'हसीना' में श्रद्धा के अलग-अलग किरदार

इसके अलावा श्रद्धा कपूर बायोपिक फिल्म 'हसीना' को लेकर भी बिजी हैं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर अंडरवर्ल्ड की लेडी डॉन हसीना पारकर का किरदार निभा रही हैं। गौरतलब है कि हसीना पारकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन है। खास बात यह है कि फिल्म में श्रद्धा के भाई का रोल उनके रियल भाई सिद्धार्थ कपूर निभा रहे हैं। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 जुलाई 2017 को रिलीज़ होगी।