रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' चीन में 10-15 हजार स्क्रीन पर होगी रिलीज
'2.0' में रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी होंगी।
मुंबई:
रजनीकांत और अक्षय कुमार की '2.0' को लेकर तमाम तरह की चर्चा हो रही है। ताजा खबर यह है कि चीन में फिल्म के चाइनीज वर्जन को 10-15 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म होगी।
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसकी जानकारी दी है। इस फिल्म की शूटिंग दो साल पहले ही शुरू हो गई थी। इसे शंकर डायरेक्ट कर रहे हैं। '2.0' पहले इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 2018 में रिलीज होगी।
. @superstarrajini - @akshaykumar 's #2Point0 will be dubbed in Chinese and will be released in 10,000 to 15,000 screens in #China pic.twitter.com/V4uvvyirbg
— Ramesh Bala (@rameshlaus) September 24, 2017
ये भी पढ़ें: जल्द बड़े पर्दे पर दिखेगी 1983 क्रिकेट विश्व कप की जीत, रणवीर सिंह दिखेंगे कपिल देव के किरदार में
'2.0' में रजनीकांत, अक्षय कुमार के अलावा एमी जैक्सन भी होंगी। प्रोड्यूसर राजू महालिंघम ने बताया था कि फिल्म का ऑडियो लॉन्च अक्टूबर में होगा। टीजर नवंबर में आएगा और ट्रेलर दिसंबर में रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि दुबई के बुर्ज पार्क में 27 अक्टूबर को मूवी का ऑडियो लॉन्च होगा। इस इवेंट में 35 हजार से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी 400 करोड़ के बजट में बनी है। यह एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि '2.0' साल 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर मूवी 'इथिरन' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
वर्ल्डवाइड 1700 करोड़ से ज्यादा कमाने वाली 'बाहुबली' और आमिर खान की 'दंगल' चीन में धमाल मचा चुकी है। दोनों ही फिल्मों ने विदेश में शानदार कमाई की है।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के छठे दिन इस मंत्र से करें देवी कात्यायनी की पूजा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर