यशराज फिल्म्स में एक साथ दिखेंगे राज कपूर के नाती आदर जैन और अन्या सिंह
यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती और नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली:
यशराज फिल्म्स दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर के नाती और नवोदित अभिनेता आदर जैन के साथ अन्या सिंह को लॉन्च करने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, अन्या दिल्ली से हैं और वह पहली बार आदर के साथ अभिनय के मैदान में उतरेंगी।
फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे, जिन्होंने 2012 में अपनी फिल्म 'इश्कजादे' में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को लॉन्च किया था। यशराज बैनर इससे पहले अनुष्का शर्मा, भूमि पेडनेकर, वाणी कपूर और रणवीर सिंह समेत कई कलाकारों को लॉन्च कर चुका है।
REVEALED!! Anya Singh is the new Yash Raj heroine: https://t.co/sw2Q8pxavJ via @mid_day pic.twitter.com/ZRJZM7EZLO
— YRF Talent (@yrftalent) December 5, 2016
यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'सुल्तान', 'धूम', 'जब तक है जान', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जैसी कई फिल्में बन चुकी हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा