logo-image

आपने देखी मैरी कॉम के अवतार वाली प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार के लिए अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा अपने मैरी कॉम अवतार में लौट आई हैं।

Updated on: 12 Jun 2017, 11:50 PM

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के प्रचार के लिए अभिनेत्री एवं निर्माता प्रियंका चोपड़ा अपने मैरी कॉम अवतार में लौट आई हैं।  प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में वह एक वाल पेटिंग में उनके द्वारा निभाए गए मैरी कॉम के किरदार में नजर आ रही हैं। 

साझा की गई तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, 'बदलाव घर से शुरू होता है और मैं वायोकॉम 18 द्वारा मुंबई में इस वाल पेटिंग का हिस्सा बनकर गौरवान्वित हूं। मैं सोचती हूं कि सार्वजिक स्थलों पर वाल पेटिंग , गै्रफिटी या म्यूरल के रूप में कला खुशी लाती है और हम सभी को अपने क्षेत्र को साफ रखने के लिए प्रेरित करती है और हमारे आसपास की सुंदरता में योगदान देती है।' उन्होंने कहा, 'यह चकचक मुंबई, स्वच्छ भारत अभियान के प्रति काम करने को याद कराने में अपनी सेवा देता रहे।'

इसे भी पढ़ें:दीपिका पादुकोण, फातिमा सना के बाद प्रियंका चोपड़ा नाक की सर्जरी को लेकर हुईं ट्रोल! 

प्रियंका ने 2014 में आई बायोपिक 'मैरी कॉम' में बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाया था। हाल ही ंमें प्रियंका चोपड़ा को बर्लिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शॉर्ट ड्रेस में मुलाकात करने के लिए ट्रोल किया गया था। हालांकि प्रियंका ने अपने अंदाज में ट्रोलर्स को जवाब दिया था। 

इसे भी पढ़ें: PICS: प्रियंका चोपड़ा ने मां के साथ बोल्ड फोटो शेयर कर ट्रोल करने वालों को दिया जवाब