प्रियंका ने 'भारत' को किया ना, लेकिन इस हॉलीवुड फिल्म को कर लिया साइन
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' में क्रिस प्रैट की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी।
लॉस एंजेलिस:
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में काम करने के लिए तैयार हैं। वह 'काउबॉय निन्जा वाइकिंग' में क्रिस प्रैट की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी।
वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, यूनिवर्सल के बड़े बजट वाली फिल्म में प्रियंका और प्रैट की कैमिस्ट्री दिखाई देगी।
'क्वांटिको' से चर्चित हुईं अभिनेत्री प्रियंका हाल ही में 'ए किड लाइक जेक' में नजर आईं। इसमें जिम पार्सन्स और क्लेयर डेन्स भी थे।
इससे पहले प्रियंका 'बेवॉच' में ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आई थीं। वह जल्द ही रोमांटिक फिल्म 'इजन्ट इट रोमांटिक' में वह रेबेल विल्सन के साथ दिखेंगी।
ये भी पढ़ें: 'भारत' में फिर दिखेगी सलमान और कटरीना की जोड़ी, 'टाइगर जिंदा है' में आए थे नजर
बॉलीवुड फिल्मों की बात करें वह सलमान खान के साथ 'भारत' फिल्म में काम करने वाली थीं, लेकिन हाल ही में उन्होंने मूवी करने से इनकार कर दिया। अब वह फरहान अख्तर के साथ 'द स्काई इज पिंक' में नजर आएंगी।
प्रियंका इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ उनकी शादी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि 'भारत' फिल्म में उन्होंने शादी की वजह से ही छोड़ी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इसी साल अक्टूबर महीने में निक के साथ सात फेरे लेंगी।
(IANS इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें: लगातार बुखार रहे तो न करें नजरअंदाज, मॉनसून में इन बातों का रखें ध्यान
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा