logo-image

सलमान खान के बाद अब प्रियंका चोपड़ा को हुआ पेंटिंग से प्यार

इतना ही नहीं वो हाथों में ब्रश लिए, डेनिम के साथ एप्रेन पहने पूरी तरह पेंटिंग करने के मूड में हैं।

Updated on: 04 Apr 2017, 09:53 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कब किसको क्या शौक लग जाए कहा नहीं जा सकता है। ये तो सभी जानते हैं बॉक्स आॅफिस के दबंग सलमान खान को पेटिंग का बेहद शौक है। लेकिन इस फेहरिस्त में अब एक ओर नाम जुड़ गया है और वो कोई और नहीं, बल्कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हैं।

विश्व में खूबसूरत महिलाओं के मामले में दूसरे पायदान पर अपनी जगह बनाने वाली देसी गर्ल ने पेंटिंग करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर को अब 5 लाख के करीब लोग देख चुके हैं। पीसी की देश के साथ विदेश में धमाकेदार फैन फॉलोइंग है।

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा विवाद के बाद भी सुनील ग्रोवर की लोकप्रियता बरकरार कहा- दिल्ली वालों के प्यार का आभारी हूं

बेवॉच की अभिनेत्री का पेंटिंग वाला फोटो शेयर करना उनके इस शौक के प्रति दीवानगी को दर्शाता है। इतना ही नहीं वो हाथों में ब्रश लिए, डेनिम के साथ एप्रेन पहने पूरी तरह पेंटिंग करने के मूड में हैं।

बता दें कि हाल ही में, हॉलीवुड पोर्टल BUZZNET ने 2017 की विश्व की 30 सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची जारी की है।

 इस सूची में पहले स्थान पर जानी मानी पॉप सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस बियोंसे नोल्स के बाद भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

 

Sunday shenanigans.. thank u @jazmasri @mdesante for the lesson!! #paintingisfun🎨

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Apr 2, 2017 at 2:30pm PDT

यह प्रियंका चोपड़ा के एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि उन्होंने इस सूची में एंजेलीना जोली, मिशेल ओबामा, एम्मा वाटसन और हिलेरी क्लिंटन जैसी दिग्गज हस्तियों को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया है।

सलमान खान अक्सर पेंटिंग करते हैं और साथ ही वो अपने फ्रेंड्स को गिफ्ट में देते हैं। अब वो इसे बेचकर इसके पैसे बीइंग ह्युमन को देंगे।

ये भी पढ़ें: इंडियन आइडल 2017: कपिल शर्मा विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो में सबको खूब हंसाया, देखें वीडियो