logo-image

प्रियंका की शादी में सलमान खान भी होंगे गेस्ट, रणबीर-आलिया और कैटरीना भी करेंगी शिरकत, यहां पढ़ें गेस्ट लिस्ट

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।

Updated on: 01 Nov 2018, 12:28 PM

मुंबई:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। खबरों की मानें तो निक और प्रियंका 2 दिसंबर को जोधपुर में सात फेरे लेंगे। इस भव्य शादी में नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने गेस्ट की लिस्ट जारी की है, जिसमें सबसे बड़ा नाम सलमान खान का है।

न्यूज पोर्टल के मुताबिक, इस शादी में सलमान खान के अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफस सिद्धार्थ रॉय कपूर और फरहान अख्तर समेत कई फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें: ये हैं देश की महंगी शादियां, किसी ने खर्च किए करोड़ों तो कहीं बॉलीवुड हस्तियों ने दी थी परफॉर्मेंस

इस गेस्ट लिस्ट में सलमान खान का नाम देखकर फैंस हैरान हैं, क्योंकि कुछ दिनों पहले प्रियंका ने सलमान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी थी। इसके बाद खबरें आई थीं कि दोनों कलाकारों के बीच संबंध खराब हो गए हैं।

मेहमानों की बात करें तो इस रॉयल वेडिंग में करीब 1500 से 2000 लोग शामिल होंगे। यह फंक्शन करीब तीन दिन तक चलेगा।