प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास को प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल से मिलवाया!
कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले हफ्ते उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया।
मुंबई:
जहां एक ओर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस की सगाई की खबरें सुर्खियों में हैं। वहीं, कथित रूप से इस जोड़े ने ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से पिछले हफ्ते उनके घर पर मुलाकात की, जहां प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया।
वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो 'क्वाटिको' की अभिनेत्री और 'चेन्स' गीत के गायक ने यहां शाही जोड़े के घर पर कुछ खुशगवार समय बिताए, उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था।
ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा पर भड़के 'भारत' के प्रोड्यूसर,जल्द होगा नई अभिनेत्री का ऐलान
प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है। कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं।
अमेरिकी मीडिया में भी शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें आईं। वहीं, बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर अभिनेत्री के सगाई कर लेने का संकेत दिया।
ये भी पढ़ें: एक-दूसरे का हाथ थामें दिखे शाहरुख-गौरी, वायरल हो गई ये पुरानी तस्वीर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व