logo-image

प्रियंका चोपड़ा 89वें ऑस्‍कर अवॉर्ड में बिखेरेंगी जलवा, देसी गर्ल ने सोशल मीडिया पर किया कंफर्म

प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की है।

Updated on: 25 Feb 2017, 07:32 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के फैंस को जल्द ही एक खुुशखबरी मिलने वाली है। जी हां, अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' से दुनिया भर में मशहूर हुईं प्रियंका 89वें ऑस्कर समारोह में शामिल होने जा रही हैं।

प्रियंका ने शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर मशहूर ब्रिटिश गायक मिक जैगर के साथ अपनी एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की है।प्रियंका ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'योजना में बदलाव! हम आ गए ऑस्कर..मिक जैगर.ला ला लैंड।'

89वें ऑस्कर अवार्ड समारोह रविवार रात को आयोजित होंगे। इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा 88 वें ऑस्कर समारोह का हिस्सा बन चुकी हैं।

ये भी पढ़ें, प्रियंका चोपड़ा ने बच्चों की मदद के लिए दिया ये वीडियो संदेश

 

Change of plans ! Oscars here we come.. @mickjagger LA LA land...

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Feb 24, 2017 at 6:24pm PST

प्रियंका ने बेहद ही कम समय में बॉलीवुड से हॉलीवुड की लंबी उड़ान भरी है। उनके साथ ही दीपिका पादुकोण ने भी हॉलीवुड के सुपरस्टार विन डीजल के साथ हाल ही में फिल्म की, जिसमें उनके कार्य को बेहद सराहा गया।

जल्‍द ही प्रियंका चोपड़ा 'बेवॉच' फिल्म से अपना हॉलीवुड करियर शुरू करने वाली हैं। इस फिल्‍म में वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगीं।