logo-image

हनीमून से वापस लौटी अनुष्का शर्मा का 'जीरो' के सेट पर हुआ फूलों से स्वागत!

आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची अनुष्का शर्मा का बेहद ही खूबसूरत ढंग से स्वागत किया गया।

Updated on: 08 Jan 2018, 04:04 PM

मुंबई:

शादी, रिसेप्शन और हनीमून के बाद अनुष्का शर्मा अब काम पर वापस लौट आई है। आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची अनुष्का शर्मा का बेहद ही खूबसूरत ढंग से स्वागत किया गया।

जिसकी जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर दी। विराट कोहली के साथ चुपके से इटली में शादी फिर दिल्ली और मुंबई में भव्य रिसेप्शन के बाद अनुष्का हनीमून मनाने के लिए साउथ अफ्रीका गई हुई थी। जहां विराट साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेल रहे हैं।

वहीं अनुष्का अपनी फिल्म 'परी' के प्रमोशन और 'जीरो' की शूटिंग के लिए मुंबई वापस लौटना पड़ा।

इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीर में जहा वो एक हाथ में कॉपी मग लिए हुए है, वहीं दूसरे हाथ में एक पेपर है। 'जीरो' के सेट के ड्रेसिंग रूम में पहुंची अनुष्का को विराट के साथ अपनी तस्वीरें और फूलों से सजा टेबल मिला। जिसे देख कर वह खुश हो उठी।

तस्वीर को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, ' सेट पर वापस आकर अच्छा लगा। इस फ्लोरल वेलकम के लिए आप सभी का शुक्रिया। साथ ही उन्होंने रेडचिली, शाहरुख को स्पेशल थैंक्स बोला। '

'जीरो' फिल्म में एक बार फिर शाहरुख़ और अनुष्का-कैटरीना की जोड़ी नजर आने वाली है। इन तीनों स्टार्स इससे पहले यशराज की फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आ चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'जीरो' में तीनों की तिगड़म कितना कमाल दिखा पाती है।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने अपने फैंस को दिया फिल्म 'जीरो' का तोहफा, टीजर में दिखा उनका अलग अंदाज़