परिणीति चोपड़ा जल्द लाने वाली है एक और नया गाना
28 साल की परिणीति ने बताया कि अभी तक गाने की रिकॉर्डिंग नहीं हुआ है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि गाना अच्छा साबित होगा।
मुंबई:
'माना की हम यार नहीं...' गाने से सिंगिंग की दुनिया में कदम रखने वाली परिणीति चोपड़ा एक बार फिर गाना गाने को तैयार हैं। जी हां, वह जल्द ही अपने फैंस के लिए एक नया गाना लेकर आ रही हैं।
परिणीति इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल अगेन' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस फिल्म में वह कोई गाना गाने जा रही हैं?
इस पर परी ने कहा, 'मैं इस फिल्म में कोई गाना नहीं गा रही हूं। मैंने रोहित को खूब मक्खन लगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने। हालांकि, मैं जल्द ही अपना दूसरा गाना लेकर आने वाली हूं।'
ये भी पढ़ें: ब्रांड एंबेसडर होने के बावजूद फिल्म महोत्सव में शामिल नहीं हुई विद्या!
28 साल की परिणीति ने बताया कि अभी तक गाने की रिकॉर्डिंग नहीं हुआ है। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि गाना अच्छा साबित होगा।
वहीं पहली बार गाना गाने के अनुभव के बारे में परी ने बताया कि वह बहुत अच्छा अनुभव था। यही वजह है कि वह इस दिशा में ही आगे बढ़ने वाली हैं।
परिणीति की हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ 'मेरी प्यारी बिंदू' रिलीज हुई थी। उन्होंने इसी फिल्म में एक गाना गाकर सिंगिंग की शुरुआत की थी। हालांकि फिल्म को दर्शकों ने खास पसंद नहीं किया। 'गोलमाल अगेन' के अलावा वह एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ 'इशकजादे' में नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें: B'day: इन गानों ने श्रीदेवी को बना दिया था रातों रात स्टार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर