logo-image

डेरा प्रमुख राम रहीम ने 'एमएसजी' के साथ इन फिल्मों में किए खतरनाक स्टंट

साल 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' से गुरमीत राम रहीम सिंह ने फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने कुल पांच फिल्में बनाई हैं।

Updated on: 25 Aug 2017, 09:10 PM

नई दिल्ली:

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने बलात्कार मामले में दोषी करार दे दिया है। इसके बाद से डेरा समर्थकों पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों आगजनी शुरू कर दी है।

साल 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' से गुरमीत राम रहीम सिंह ने फिल्मों में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने लगातार पांच फिल्में बनाई हैं। इसमें वह खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आए।

हालांकि ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कलेक्शन नहीं कर पाई हैं, लेकिन राम रहीम की ओर से इनके जोरदार कलेक्शन करने का दावा किया गया। आइए आपको बताते हैं, राम रहीम की उन पांच फिल्मों के बारें में, जिनमें डेरा प्रमुख ने अभिनय की कमान संभाली। 

और पढ़ें: लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन सहित तमाम बॉलीवुड सितारों ने गणेश चतुर्थी की दी बधाई

एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड में डेरा प्रमुख राम रहीम
एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड में डेरा प्रमुख राम रहीम

फरवरी, 2015 में 'एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' फिल्म से राम रहीम ने अभिनय में भी हाथ आजमाया।

एमएसजी-2: द मैसेंजर में डेरा प्रमुख राम रहीम
एमएसजी-2: द मैसेंजर में डेरा प्रमुख राम रहीम

पहली फिल्म के सात महीने बाद राम रहीम ने दूसरी फिल्म'एमएसजी-2 द मैसेंजर' रिलीज की। कहा जाता है इस फिल्म ने भी करोड़ों का बिजनेस किया, लेकिन मीडिया में आई खबरों की मानें तो इस फिल्म ने केवल 17 करोड़ का ही बिजनेस किया था।

एमएसजी: द वॉरियर लॉयन हार्ट में डेरा प्रमुख राम रहीम
एमएसजी: द वॉरियर लॉयन हार्ट में डेरा प्रमुख राम रहीम

साल 2016 में आई राम रहीम की फिल्म 'एमएसजी द वॉरियर लॉयन हार्ट' रिलीज हुई थी। खबरों की माने तो इस फिल्म को राम रहीम की वेबसाइट पर सोशल मैसेज और महिलाओं के सम्मान की बात करने वाला बताया गया था।

जट्टू इंजीनियर में डेरा प्रमुख राम रहीम
जट्टू इंजीनियर में डेरा प्रमुख राम रहीम

इस साल मई में राम रहीम की 'जट्टू इंजीनियर' फिल्म रिलीज हुई थीइसमें उन्होंने शक्ति सिंह सोसादिया का कॉमिक किरदार निभाया था।