पद्मावती: रणवीर सिंह का नया पोस्टर रिलीज, पहली बार इस अंदाज में आए नजर
इस पोस्टर में रणवीर नये अंदाज में जबर्दस्त लग रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म निर्माता और उनकी टीम ने फैसला लिया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में फिल्म को प्रमोट करने के लिए नहीं पहुंचेंगे।
नई दिल्ली:
संजय लीला भंसाली की फिल्म भले से लोगों के निशाने पर हो, लेकिन उसके किरदार अभी भी सोशल मीडिया पर अपने नये पोस्टर को लेकर वाहवाही लूट रहे हैं। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर के बाद रणवीर सिंह का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
इस पोस्टर में रणवीर नये अंदाज में जबर्दस्त लग रहे हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म निर्माता और उनकी टीम ने फैसला लिया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सलमान खान के शो बिग बॉस 11 में फिल्म को प्रमोट करने के लिए नहीं पहुंचेंगे।
एक दिन पहले ही फिल्म में राजा रावल रतन सिंह का किरदार निभा रहे शाहिद कपूर का नया पोस्टर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही, इस तस्वीर में 'जब वी मेट' के अभिनेता का लुक काफी शाही नजर आ रहा है।
A post shared by Bhansali Productions FC (@bhansaliproductionsfc) on Nov 11, 2017 at 2:29am PST
इससे पहले जारी किए गए दो पोस्टरों में शाहिद फटे हुए कपड़ों में नजर आए थे। बता दें राजस्थान की करणी सेना ने भंसाली पर तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।
A post shared by Entertainment World (@entertnmntworld) on Nov 11, 2017 at 2:33am PST
उन्होंने फिल्म के सेट को तहस-नहस करने के साथ भंसाली के साथ मारपीट भी की। राजस्थान, मध्य प्रदेश के साथ कई राज्यों में फिल्म का विरोध चल रहा है।
भंसाली ने कई बार स्पष्टीकरण दिया है कि फिल्म में ऐसा कोई दृश्य नहीं हैं, जो किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाता हो। उन्होंने कहा कि यह फिल्म देखकर राजपूत समुदाय गर्व महसूस करेगा। अफवाह फैलाकर राजपूतों को बेवजह भड़काया जा रहा है।
और पढ़ें: पद्मावती विवाद: बदले-बदले नजर आए पहलाज निहलानी बोले- बिना देखे विरोध ठीक नहीं
फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। दीपिका इसमें रानी पद्मावती, शाहिद कपूर उनके पति राजा रतन सिंह और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसंबर है, लेकिन यह रिलीज होगी या नहीं, इस पर सस्पेंस बरकरार है।
और पढ़ें: 'पद्मावती' विवाद के बीच जारी हुआ शाहिद कपूर का नया पोस्टर, शाही अंदाज में आए नजर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य