logo-image

नील नितिन मुकेश की शादी की तारीख आई सामने,जयपुर में होगा शाही विवाह

दशहरे के दिन हुई सगाई के बाद नील अपनी मंगेतर रुकमणी सहाय से शादी रचाने के लिए तैयार हैं। नील नितिन मुकेश उदयपुर में अपनी मंगेतर के साथ सात फेरे लेंगे।

Updated on: 17 Dec 2016, 03:33 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सगाई कर सबको अचानक चौंका दिया था। दशहरे के दिन हुई सगाई के बाद नील अपनी मंगेतर रुकमणी सहाय से शादी रचाने के लिए तैयार हैं। नील नितिन मुकेश उदयपुर में अपनी मंगेतर के साथ नौ फरवरी को सात फेरे लेंगे।

यह भी पढ़ें- एक्टर नील नितिन मुकेश ने की सगाई, अगले साल करेंगे अरेंज मैरिज

नील की शादी के सारे रीति-रिवाज उदयपुर में पूरे किए जायेंगे। शादी के समारोह रैडिसन ब्लू होटल में सात फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक चलेंगे। नील के परिवार की ओर से चुनिंदा लोग शामिल होंगे, जिनमें परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी रिश्तेदार व मित्र होंगे। आठ फरवरी को मेहंदी और संगीत समारोह किया जायेगा।

 

 

neil nitin mukesh and rukmini sahay
neil nitin mukesh and rukmini sahay

शादी में राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति की झलक दिखेगी। नील ने कहा,'अगर मुझे फैसला लेना होता तो मैं मंदिर में शादी रचाता। उदयपुर में शादी समारोह का फैसला दोनों परिवारों ने संयुक्त रूप से लिया है और एक आज्ञाकारी बेटा होने के नाते मैंने इसे स्वीकार कर लिया'।

neil and rukmini
neil and rukmini

दिग्गज गायक मुकेश के पोते और मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 17 फरवरी को रिसेप्शन देंगे। नील ने दशहरा पर जुहू के एक होटल में रुक्मिणी से सगाई की थी।