नेहा धूपिया ने अंगद बेदी से गुपचुप की शादी, 37 की उम्र में बनीं दुल्हन
खबरों की मानें तो शादी की सभी रस्में दिल्ली में हुई हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्टर अंगद बेदी से शादी सभी को चौंका दिया है। ट्विटर पर अचानक उनकी शादी की फोटोज वायरल हो गई है।
37 साल की नेहा ने खुद से दो साल छोटे एक्टर अंगद से पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार शादी की है।
खबरों की मानें तो शादी की सभी रस्में दिल्ली में हुई हैं।
ये भी पढ़ें: कान में शामिल होने से पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू करेंगी ऐश्वर्या!
नेहा और अंगद ने ट्विटर पर खुशखबरी दी है। नेहा ने लिखा,'मेरी जिंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला... मैंने अपने बेस्ट फ्रेंड से शादी कर ली...।'
Best decision of my life.. today, I married my best friend. Hello there, husband! @Imangadbedi ❤️ pic.twitter.com/a2ePsaXUNN
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) May 10, 2018
वहीं, अंगद ने भी ट्विटर पर नेहा के साथ शादी की फोटो शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पहले बेस्ट फ्रेंड और अब पत्नी...'
Best friend.. now wife!! Well Hello there mrs BEDI!!! @NehaDhupia pic.twitter.com/ZQxICr9yE2
— ANGAD BEDI! (@Imangadbedi) May 10, 2018
बता दें कि अंगद, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं। वह दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने 'फालतू' (2011) फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह 'उंगली', 'पिंक', 'टाइगर जिंदा है' में नजर आ चुके हैं। अब वह 'सूरमा' में दिखाई देंगे।
इसके अलावा अंगद रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' और '24' जैसी टीवी सीरीज में भी नजर आ चुके हैं।
वहीं, मिस इंडिया रह चुकीं नेहा BFFs with vogue और 'नो फिल्टर नेहा' जैसे टॉक शोज के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों की बात करें तो वह 'तुम्हारी सुलू', 'क्या कूल हैं हम', 'गरम मसाला', 'शूट आउट एंड लोखंडवाला' जैसी फिल्में कर चुकी हैं।
देखें नेहा-अंगद की तस्वीरें:
#happybirthday @angadbedi ... shine on ... 🌟
A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) on Feb 5, 2018 at 9:50pm PST
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on Dec 25, 2017 at 7:47am PST
A post shared by Angad Bedi (@angadbedi) on Nov 22, 2017 at 7:56am PST
ये भी पढ़ें: Cannes 2018: कंगना की पहली एंट्री, दीपिका भी फ्रांस पहुंची
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
-
MS Dhoni : धोनी के चक्कर में फैन ने कर लिया गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप, कारण जाकर उड़ जाएंगे आपके होश
-
KKR vs DC Dream11 Prediction : कोलकाता और दिल्ली के मैच में ये हो सकती है ड्रीम11 टीम, इन्हें चुनें कप्तान
-
KKR vs DC Head to Head : कोलकाता और दिल्ली में होती है कांटे की टक्कर, हेड टू हेड आंकड़ों में देख लीजिए
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें
-
Mulank 1 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 1 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
May Property Purchase Muhurat: मई 2024 में संपत्ति खरीदने के ये हैं 7 शुभ मुहूर्त, आप भी नोट कर लें
-
Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन करें तुलसी के ये उपाय, आर्थिक तंगी होगी दूर!