logo-image

B'day: श्रीदेवी को 'काटे नहीं कटते' समेत इन गानों ने बना दिया था रातों रात स्टार

श्रीदेवी ने साल 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी। हाल ही में उनकी फिल्म 'मॉम' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने पसंद किया।

Updated on: 13 Aug 2017, 01:21 PM

नई दिल्ली:

'मिस्टर इंडिया' फिल्म के गाने 'काटे नहीं कटते' से रातों रात बुलंदियों के शिखर को छूने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी के अभिनय का हर कोई कायल है। साल 2012 में आई 'इंग्लिश विंग्लिश' फिल्म से बॉलीवुड में वापसी करने वाली श्रीदेवी आज (13 अगस्त) को 54 साल की हो गई हैं। 

हाल ही में श्रीदेवी की मूवी 'मॉम' रिलीज हुई, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। तो चलिए आज हम आपको उन गानों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने श्रीदेवी को रातों रात स्टार बना दिया।

1. नैनों में सपना

बॉलीवुड एक्शन फिल्म 'हिम्मतवाला' का गाना नैनों में सपना लोग आज भी गुनगुनाते हैं। इस गाने को जितेंद्र और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। वहीं बप्पी लहरी ने इस गाने को म्यूजिक देकर इसे हिट बना दिया था। 

2. काटे नहीं कटते दिन और रात 

किशोर कुमार और अलीशा चिनॉय ने इस गाने को अपनी मधुर आवाज दी ​थी। 80 के दशक की सुपरहिट जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने म्यूजिक कंपोज किया था और जावेद अख्तर ने गाने को संगीत था। गाने के बोल 'काटे नहीं कटते ये दिन ये रात' में श्रीदेवी के जानलेवा लुक को देखकर कोई भी मदहोश हो जाएगा।

3. हवा हवाई

'हवा हवाई' गाने को गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने गाया है। गाने के बोल 'बिजली गिराने मैं हूं आई कहते हैं मुझको हवा हवाई' आज भी सुनने में काफी उम्दा लगता है। यह गाना आज भी लोगों को खूब पसंद है। यही नहीं, श्रीदेवी को 'हवा-हवाई' ही बुलाते हैं।

4. चांदनी ओ मेरी चांदनी

साल 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी' का गाना 'चांदनी ओ मेरी चांदनी' आज भी लोगों के जहन में ताजा है। इस गाने को ऋषि कपूर और श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। इसमें दोनों स्टार्स का चुलबुला अंदाज दिखाया गया, जो लोगों को खूब पसंद आया। 

5. 'हर किसी को नहीं मिलता'

साल 1986 में फिल्म 'जांबाज' रिलीज हुई थी, जिसे फिरोज खान ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में अनिल कपूर और डिंपल कपाड़िया थे, लेकिन 'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार जिंदगी' में गाना श्रीदेवी पर फिल्माया गया था। यह गाना उस वक्त तो खूब हिट हुआ था, लेकिन आज भी इसे पसंद किया जाता है।