logo-image

VIRAL: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल की शादी में किया डांस, बेटी जीवा भी नहीं हैं पीछे

बता दें कि साक्षी और पूर्णा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। पूर्णा, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। इस समारोह में सलमान खान, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

Updated on: 25 Jul 2018, 12:17 AM

मुंबई:

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की बेस्ट फ्रेंड पूर्णा पटेल हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं। इस समारोह में माही और साक्षी बेटी जीवा के साथ शरीक हुए। वहीं, शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर कई दिग्गज हस्तियों ने भी महफिल की शान बढाई। इस खास मौके पर साक्षी ने स्टेज पर डांस भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में साक्षी धोनी ने शाहरुख खान की फिल्म के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए...' और 'हाय-हाय रे हाय ये लड़का...' पर डांस किया तो सभी की निगाहें उन पर थम गईं। इस दौरान धोनी सामने बैठे थे और पत्नी के डांस को एंज्वॉय कर कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी ने भरा करोड़ों का टैक्स, बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा

पूर्णा की शादी में साक्षी ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी जीवा भी डांस करती नजर आईं। उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

 

Another Video of Sakshi Bhabhi Dance in Sangeet Ceremony ! ❤😍

A post shared by 💜 RANCHI BIGGEST FAN CLUB 💜 (@maahi7.7.8.1) on Jul 20, 2018 at 12:27pm PDT

इस समारोह में कैटरीना कैफ, संजय दत्त, उर्वशी रौतेला, सोनाक्षी सिन्हा, सागरिका घाटगे, नेहा धूपिया शामिल हुईं। वहीं, सचिन तेंदुलकर, जहीर खान और युवराज सिंह भी पार्टी में मौजूद रहे।

 

Dancing Mode ON ! 😍❤ #Ziva #ZivaDhoni #ZivaSinghDhoni #MarriageFunction #PoornaPatel

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivasinghdhoni.006) on Jul 19, 2018 at 11:47am PDT

बता दें कि साक्षी और पूर्णा बेस्ट फ्रेंड्स हैं। पूर्णा, कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल की बेटी हैं। उन्होंने मुंबई में स्कूलिंग और विदेश से मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।

साल 2008 में पूर्णा ने आईपीएल में बतौर हॉस्पिटैलिटी मैनेजर काम किया था, इसी दौरान उनकी कई क्रिकेटर्स और उनकी पत्नियों से दोस्ती हुई। पूर्णा का नाम क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ भी जुड़ चुका है।

ये भी पढ़ें: जीवा धोनी ने बदला पाला, मुंबई इंडियन्स के लिए कुछ यूं किया चीयर्स