मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का दिल का दौरा पड़ने से निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया।
नई दिल्ली:
मशहूर सूफी गायक प्यारेलाल वडाली का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से अमृतसर में निधन हो गया। गुरूवार को सूफी गायक प्यारेलाल वडाली को अमृतसर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
वडाली ब्रदर्स, पंजाबी सूफी संगीत के लिए देश-विदेश में काफी मशहूर है। दोनों ने जलंधर के हरबल्ला मंदिर में परफॉर्म करना शुरू किया। वडाली ब्रदर्स कैफियन, गज़ल और भजन सहित गायन के विभिन्न शैलियों में माहिर हैं। प्यारेलाल वडाली पूरन चंद वडाली के छोट भाई थे।
#FLASH: Pyarelal Wadali, one of the singers of legendary Sufi set Wadali Brothers, passes away in Amritsar after cardiac arrest. pic.twitter.com/34R6aydVP4
— ANI (@ANI) March 9, 2018
प्यारेलाल वडाली का अंतिम संस्कार गुरु की वाडली, अमृतसर में किया जाएगा। सूफी गायक के निधन के बाद उनके घर मातम का माहौल है।
#Punjab: Family mourns the death of Pyarelal Wadali, one of the singers of legendary Sufi set Wadali Brothers, who passed away in Amritsar after cardiac arrest. His last rites will be performed in Guru Ki Wadali, Amritsar. pic.twitter.com/XPezbGGzp9
— ANI (@ANI) March 9, 2018
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी मशहूर सूफी गायक के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'श्री प्यारेलाल वडाली के निधन से दुखी हूं। उनके प्रदर्शन ने विश्व स्तर पर महान लोकप्रियता प्राप्त की उनका काम लोगों को सूफी संगीत की खुशियों की ओर आकर्षित करना जारी रखेगा। उनकी आत्मा को शांति मिले'
Saddened by the demise of Shri Pyarelal Wadali. His renditions attained great popularity globally. His work will continue to draw people towards the joys of Sufi music. May his soul rest in peace: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) March 9, 2018
और पढ़ें: जॉन अब्राहम 'रोमियो अकबर वाल्टर' में दिखाई देंगे
वडाली ब्रदर्स ने संगीत की दुनिया में अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा और कई मशहूर गाने भी दिेए।
वडाली ब्रदर्स 'रंगरेज़ मेरे' (तनु वेड्स मनु, 2011) और 'इक तू ही तू ही' (मौसम, 2011) जैसे बॉलीवुड गानों के लिए मशहूर है। 'बुल्ले शाह', 'कबीर', 'अमीर खुसरो' और 'सूरदास' जैसे प्रसिद्ध संत कवियों की विरासत को आगे ले जाने का काम किया। वडाली ब्रदर्स को 2005 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है।
और पढ़ें: 'मेंटल है क्या' के नए पोस्टर में दिखा कंगना का खूनी अंदाज़, सोशल मीडिया पर छाया अनोखा लुक
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Vindu Dara Singh Birthday: मुस्लिम लड़की से शादी करके पछताए विंदू दारा सिंह, विवादों में रही पर्सनल लाइफ
-
Heeramandi: सपने में आकर डराते थे भंसाली, हीरामंडी के उस्ताद इंद्रेश मलिक ने क्यों कही ये बात
-
Sonali Bendre On South Cinema: बहुत मुश्किल है साउथ फिल्मों में काम करना, सोनाली बेंद्रे ने क्यों कही ये बात?
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!