logo-image

...बेटे को 'तैमूर' नहीं इस नाम से पुकारती हैं मां करीना कपूर

पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया था।

Updated on: 28 Feb 2017, 03:06 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि करीना कपूर अपने बेटे को तैमूर नहीं बल्कि किसी और नाम से पुकारती हैं। जी हां, करीना ने अपने बेटे को प्यारा-सा निक नेम (घर का नाम) दिया है।

खबरों के मुताबिक, करीना कपूर बेटे तैमूर को 'लिटिल जॉन' के नाम से बुलाती हैं। अगर आपको ऐसा लग रहा है कि करीना ने तैमूर नाम पर बवाल मचने की वजह से बेटे का नाम बदल दिया है तो आप गलत हैं। वो अपने बेटे को प्यार से 'लिटिल जॉन' कहकर पुकारती हैं।

ये भी पढ़ें: करीना कपूर के बेटे 'तैमूर' के नाम के आलोचकों को करण जौहर ने दिया करारा जवाब

गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को सैफ की पत्नी करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया और उसका नाम तैमूर अली खान पटौदी बताया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर तैमूर नाम को लेकर बहस होने लगी।

लोगों ने तैमूर नाम के तुर्की शासक से इसकी तुलना की, लेकिन सैफ ने एक बयान में कहा कि उनके बेटे का नाम शासक के नाम पर नहीं रखा गया है। वह तैमूर लंग था और बेटे का नाम तैमूर है, जिसका मतलब लोहा होता है।

ये भी पढ़ें: 'तैमूर' विवाद पर बोले पापा सैफ अली खान- परेशानी हुई तो बदल दूंगा नाम