सोनम कपूर के लुक के बारे में ये सोचती है करीना कपूर
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने फिल्मफेयर सेलेब्रिटी चैट शो 'फेमसली फिल्मफेयर में सोनम कपूर के पहनावे के बारे में अपनी बात रखी।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने फिल्मफेयर सेलेब्रिटी चैट शो 'फेमसली फिल्मफेयर में सोनम कपूर के पहनावे के बारे में अपनी बात रखी।
'बेबो' को सोनम के पहनावे को देख कर ऐसा लगता है कि जैसे वे किसी फैशन समारोह के रनवे पर चल रही हैं।
फिल्मफेयर की ओर से जारी एक बयान के अनुसार 'फेमसली फिल्मफेयर' के पहले एपिसोड में करीना ने सोनम के एयरपोर्ट लुक के बारे में अपने विचार रखे।
करीना ने कहा, 'हमेशा फैशन समारोह के रनवे की तरह चाहे वह बाथरूम में हो या हवाईअड्डे पर। लेकिन यही वह हैं यदि वह इस तरह के स्टाइल नहीं अपनाएंगी तो लोगों को अच्छा नहीं लगेगा। इसलिए, मैं उसे दोष नहीं दे सकती।'
यह एपिसोड शुक्रवार को जियो नेटवर्क पर डिजिटल रूप में प्रसारित होगा।
और पढ़ें: आमिर की 'दंगल' ने चीन में मचाया धमाल, पहले हफ्ते में कमाई 200 करोड़ के पार
मां बनने के बाद अभिनेत्री करीना कपूर खान भी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। करीना की आगामी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' हैं। करीना को हाल ही में उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता राव के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। तस्वीरों में करीना कपूर बेहद स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही थी।
व्हाइट शर्ट और सनग्लासेज में बेबो काफी खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही है। उनके साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा भी दिखी।
अभी हाल ही में अमृता की बहन मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से कानूनी रूप से अलग हो चुके है।
(इनपुट आईएएनएस)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय