वियजवर्गीय का विवादित पोस्ट, 'रईस' शाहरुख को बताया बेईमान तो 'काबिल' रितिक को कहा देशभक्त
अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार 'काबिल' का पक्ष लेते हुए 'रईस' के खिलाफ कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एक बार फिर से शाहरुख खान को अपने निशाने में लिया है। अक्सर अपने बयानों के कारण विवादों में रहने वाले भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार 'काबिल' का पक्ष लेते हुए 'रईस' के खिलाफ कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये शाहरुख पर निशाना साधा है। शाहरुख का नाम लिए बगैर फेसबुक और ट्विटर पर विजयवर्गीय ने अपनी पोस्ट में 'रईस' को बेईमान बताते हुए कहा है कि जो 'रईस' देश का नहीं, वो किसी काम का नहीं और एक 'काबिल' देशभक्त का साथ, तो हम सभी को देना ही चाहिए।
यह भी पढ़ें- 'रईस' के प्रमोशन के लिए शाहरुख ने निकाला नया तरीका, रेल का सफर कर दिल्ली आ रहा है 'रईस'
साथ ही उन्होंने एक फोटो पोस्ट की जिसमें एक तरफ उनका खुद का फोटो है और दूसरी तरफ तिरंगे की तस्वीर के साथ लिखा है, 'प्रधानमंत्री मोदी जी ने नोट बंदी कर, काले धन वाले रईसों को जमीन पर ला दिया। अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है। जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए'।
जो #Raees देश का नहीं, वो किसी काम का नहीं।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 21, 2017
और एक #Kaabil देशभक्त का साथ, तो हम सभी को देना ही चाहिए। pic.twitter.com/S5ufpuQTPJ
इस पोस्ट के जरिये विजयवर्गीय ने अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने लोगों से 'रईस' के बहिष्कार की अपील की है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है कैलाश विजयवर्गीय इससे पहले भी एक्टर्स पर निशाना साधते रहे हैं। असहिष्णुता की बात करने वालों के खिलाफ भी उन्होंने पिछले साल खूब आग उगली थी।
शाहरुख़ खान रहते भारत में हैं पर उनका मन सदा पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्मों यहाँ करोड़ो कमाती है पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है 1/5
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) November 3, 2015
देश में बढ़ती असहिष्णुता और इसका अवॉर्ड लौटाकर विरोध करने वाले लोगों के समर्थन में उतरे शाहरुख खान पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा था। कैलाश ने ट्विटर पर लिखा कि शाहरुख का मन पाकिस्तान में रहता है और उनकी फिल्में यहां करोड़ों रुपए कमाती हैं, फिर भी भारत उन्हें सहिष्णु नजर नहीं आता।
आपको बता दें कि, किंग खान की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' की बॉक्सऑफिस पर 25 जनवरी को भिड़ंत होने वाली है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!