जिया खान सुसाइड मामला: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सूरज पंचोली के खिलाफ ट्रायल चलाने का दिया आदेश
सूरज पंचोली पर 2013 में अपनी गर्लफ्रैंड जिया खान के मर्डर का आरोप है।
नई दिल्ली:
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या के मामले में अभिनेता सूरज पंचोली के खिलाफ ट्रायल चलाने का आदेश दिया है। सूरज पंचोली पर साल 2013 में अपनी गर्लफ्रैंड जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
जिया की मां रबिया खान की याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति आर एम सावंत और संदीप शिंदे की खंडपीठ ने इस मामले में विशेष सरकारी वकील के तौर पर दिनेश तिवारी की नियुक्ति की मांग की गई थी।
बता दें 3 जून, 2013 को बॉलीवुड अभिनेत्री जिया की लाश उनके घर में पंखे से लटकी हुई बरामद की गई थी। मुम्बई पुलिस ने आत्महत्या मामला दर्ज किया गया था, लेकिन जिया की मां राबिया खान ने अपने बेटी के उन दिनों सबसे करीबी रहे सूरज पंचोली पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
और पढ़ें: VIDEO: 'जुड़वां 2' का 'सुनो गणपती बप्पा मोरया' गाना रिलीज, क्या वरुण धवन का टपोरी लुक देखा आपने...
खबरों की मानें तो राबिया के सूरज पर जिया की हत्या का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने उसे आईपीसी की धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत गिरफ्तार भी किया गया था। लेकिन 21 दिनों बाद उसे कोर्ट से ज़मानत मिल गई थी, जिसके बाद राबिया खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में
इसके खिलाफ अपील की थी।
और पढ़ें: 'बिग बॉस-11' में नजर नहीं आएंगी शिल्पा शिंदे, अब टीवी पर नहीं करना चाहती हैं काम
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: दिल्ली के प्राचीन हनुमान मंदिर में आज लगी है जबरदस्त भीड़, जानें इसका इतिहास
-
Jyotish Upay: आधी रात में भूत-प्रेत के डर से बचने के लिए मंत्र और उपाय
-
Hanuman Jayanti 2024 Wishes: आज हनुमान जयंती की पूजा के ये हैं 3 शुभ मुहूर्त, इन शुभ संदेशों के साथ करें सबको विश
-
Maa Laxmi Upay: देवी लक्ष्मी की चैत्र पूर्णिमा की रात करें ये उपाय, पाएं धन-वैभव और समृद्धि