जैकलिन फर्नांडीस 'बागी 2' के लिए 'एक दो तीन..' पर थिरकेंगी, 1998 में माधुरी दीक्षित ने लगाए थे ठुमके
यह साल 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है। यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अपनी अपकमिंग मूवी 'बागी 2' में फेमस सॉन्ग 'एक दो तीन' पर ठुमके लगाती दिखाई नजर आएंगी। यह गाना साल 1998 की फिल्म 'तेजाब' से है, जिसे माधुरी दीक्षित नेने पर फिल्माया गया था। सरोज खान, गणेश आचार्य और अहमद खान इस गीत को कोरियोग्राफ करेंगे।
फिल्म का निर्देशन कर रहे अहमद ने कहा, 'सेट पर तीन कोरियोग्राफर होंगे.. यह खुद में पिक्चर परफेक्ट मोमेंट होगा! यह हमेशा पसंदीदा रहा है। मैंने गणेश से सरोज जी के मशहूर स्टेप्स को बरकरार रखने के लिए कहा है और मनीष मल्होत्रा से जैकलिन की कॉस्टयूम डिजाइन में माधुरी दीक्षित की वही गुलाबी पोशाक को ध्यान में रखने के लिए कहा है।'
'एक दो तीन' का मूल गीत सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था।
अहमद इससे पहले जैकलिन के साथ 'चिट्टियां कलाइयां', 'लत लग गई' और 'जुम्मे की रात' जैसे गीतों में काम कर चुके हैं। उनका कहना है कि वह इस गीत को भी उसी तरह का बनाना चाहते हैं।
माधुरी के डांस को जैकलिन द्वारा किए जाने पर अहमद ने कहा, 'वह सही विकल्प हैं।' 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं।
यह साल 2016 की फिल्म 'बागी' का सीक्वल है। यह फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: ...तो इस वजह से 'पैडमैन' के प्रमोशन में नहीं दिख रहीं अक्षय की 'पत्नी'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Satyanarayan Vrat 2024: इस साल कब-कब है सत्यनारायण व्रत, तिथि और शुभ मुहूर्त कर लें नोट