logo-image

Birthday Special Arjun Kapoor: कभी सलमान ने पकड़ा था अर्जुन का हाथ, आज बन गए दुश्मन!

अर्जुन महज 11 के साल के थे जब उनके पिता बोनी कपूर ने बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी

Updated on: 26 Jun 2019, 11:58 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड की सबसे हॉट दिखने वाली अदाकारा मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की लव स्टोरी सुर्खियों में हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैंडसम दिखने वाले एक्टर अर्जुन कपूर हीरो बनने से पहले बम्पी डम्पी और काफी मोटे दिखते हैं. अर्जुन कपूर का जन्म साल 1985 में फिल्म निर्देशक बॉनी कपूर और मोना कपूर के घर में हुआ था. अर्जुन आज 34 साल के हो चुके हैं. फिल्म जगत से जुड़े परिवार में पैदा होने के कारण अर्जुन फिल्मी दुनिया से बाखूब रूबरू हैं, लेकिन अर्जुन की निजी जिंदगी उतार -चढ़ावों से भरी रही.

अर्जुन महज 11 के साल के थे जब उनके पिता बोनी कपूर ने बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी. इसका असर उनकी जिंदगी पर बहुत गहरा पड़ा. वहीं अर्जुन ने हार नहीं मानी और वो आगे बढ़ते रहे.

फिल्मों के सेट पर जाना और शूटिंग देखना अर्जुन कपूर के लिए नया नहीं था. अर्जुन ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म कल हो ना हो से सहायक निर्देशक के रूप में की थी. इसके बाद उन्होंने फिल्म सलाम-ए-इश्क में पर्दे के पीछे रहकर काम किया. फिल्म नो एंट्री और वॉन्टेड में अर्जुन को बतौर सहयोगी निर्माता काम करने का मौका मिला, अर्जुन बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे. उनका यह सपना फिल्म इश्कजादे से पूरा हुआ.

यह भी पढ़ें: बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए मलाइका के साथ रवाना हुए अर्जुन कपूर, यहां देखें तस्वीरें

कहा जाता है कि अर्जुन कपूर के हीरो बनने के पीछे बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का हाथ है. यह फिल्म अर्जुन का गुड लक लेकर आई, जिसके बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मों में अभिनय कर लोगों को अपना कायल कर लिया.

बहुत कम समय में अर्जुन ने काफी पॉपुलैरिटी हांसिल की और महज 6 साल के अंदर इश्कजादे, 2 स्टेट्स, हाफ गर्लफ्रेंड और मुबारकां जैसी हिट फिल्में दी. अर्जुन अपनी लव लाइफ को लेकर भी खासा सुर्खियों में रहे. एक समय ऐसा था जब वह सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे, लेकिन सलमान को यह बात नागवार थी. जिसके बाद दोनों के रिश्तों में दूरियां आ गई. मामले को लेकर अर्जुन और सलमान खान के रिश्ते भी तल्ख हो गए.

यह भी पढ़ें: क्या आपने देखा शाहिद कपूर और मीरा राजपूत का ये डांस वीडियो

हाल ही में अर्जुन मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. दोनों को अकसर एक साथ भी देखा जाता है. दोनों बहुत जल्द ही शादी भी करने वाले हैं. यह दूसरी वजह थी जिससे सलमान और अर्जुन कपूर की दुश्मनी पक्की मानी जा रही थी.