logo-image

सामने आई 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', देखें फिल्म का पहला लुक

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो वरुण धवन और क्यूट बाला आलिया भट्ट जल्द ही अपनी एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं।

Updated on: 09 Nov 2016, 04:57 PM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड के चार्मिंग हीरो वरुण धवन और क्यूट बाला आलिया भट्ट जल्द ही एकसाथ नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म है बद्रीनाथ की दुल्हनिया। सुपर हिट फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के बाद वरुण और आलिया एक बार फिर से रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक इन दोनों ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया।

फिल्म की बात करें तो फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया एक लव स्टोरी है जो कि झांसी के एक लड़के बद्रीनाथ और लड़की वैदेही की कहानी है। बद्रीनाथ के किरदार में एक्टर वरुण धवन नजर आएंगे और वैदेही के किरदार में होंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट। फिल्म का निर्देशन करन जौहर कर रहे हैं। करन ने फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों सिंपल आउटफिट काफी आकर्षक नजर आ रहे हैं।

लंबे समय से चल रही गॉसिप में यह कहा जा रहा है कि वरूण और आलिया की यह फिल्म उनकी पिछली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' की सिक्वल है। इन सारी खबरों को नकारते हुए फिल्म फेयर को दिए एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा कि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' कोई सीक्वल नहीं, बल्कि सेकंड इंस्टॉलमेंट है। यह फिल्म झांसी के बद्रीनाथ और उसकी दुनिया पर बेस्ड है'।