एकता कपूर ने शेयर किया राजकुमार राव की वेब सीरिज 'बोस' का टीजर
एकता कपूर के ऑनलाइन चैनल एएलटी बालाजी पर हंसल मेहता की वेब-सीरिज 'बोस' जल्द ही शुरू होने वाली है। ये वेब सीरिज स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित है।
नई दिल्ली:
एकता कपूर के ऑनलाइन चैनल एएलटी बालाजी पर हंसल मेहता की वेब-सीरिज 'बोस' जल्द ही शुरू होने वाली है। ये वेब सीरिज स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित है। हंसल इस पीढ़ी को सुभाष चंद्र बोस की जिंदगी और कठिनाइयों से रूबरू कराना चाहते हैं।
एकता ने 'बोस' का पहला लुक 'बोस जिंदा या मुर्दा' अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी कर दिया है। इस टीजर को देख कर लोगों में भी रोमांच भर देने वाला है।
A post shared by Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) on Aug 13, 2017 at 12:55am PDT
इसे भी पढ़ें: भांजे आहिल के साथ ऐसे वक्त बिता रहे हैं सलमान खान, देखें वीडियो
इस सीरिज में राजकुमार राव अभिनेत्री पत्रलेखा के साथ नजर आएंगे।। सुभाष चंद्र बोस के किरदार में खुद को ढालने के लिए उन्होंने ना सिर्फ वजन बढ़ाया बल्कि सिर के आधे बालों को भी हटवाया है। वजन बढ़ाने और पेट निकालने के लिए राजकुमार ने जमकर पिज्जा और बिरयानी खाया।
राजकुमार फिलहाल अपनी अपकमिंग मूवी 'बरेली की बर्फी' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन और आयुष्यमान खुराना भी है। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: ...जब संसद भवन में रेखा को देख टिक गई सभी की निगाहें
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां