दिशा पटानी की शर्त, सिर्फ इन बॉलीवुड एक्टर्स के साथ ही करेंगी काम
एम.एस. धोनी अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी आजकल फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गयी है।
नई दिल्ली:
एम.एस. धोनी अनटोल्ड स्टोरी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी आजकल फिल्मों को लेकर काफी चूजी हो गयी है। हाल ही में दिशा मशहूर हॉलीवुड ऐक्टर 'जैकी चैन' के साथ 'कुंग फू योगा' में नजर आ चुकी है।
फिल्म साइन करने के लिए उन्होंने निर्माताओं के आगे अपनी कुछ खास शर्तें रख रही हैं।
एक सूत्र ने डीएनए से बातचीत के दौरान बताया कि जब फिल्म निर्माता उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच करते है तो वो स्क्रिप्ट में तभी दिलचस्पी दिखाती है जब उसमे बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर,रणवीर सिंह,टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन हो। अगर ऐसा नहीं होता तो वे स्क्रिप्ट सुनने से इंकार कर देती है।
और पढ़ें: निर्देशक मणिरत्नम की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में नजर आएंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
मीडिया खबरों की माने तो दिशा पटानी इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर 2' और 'बागी 2' में भी काम कर रही हैं।
वही कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर दिशा पटानी की हॉट तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। दिशा पाटनी ने एक फेमस मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था और वह मई महीने की इस मैगजीन की कवर गर्ल बनी हैं।
मैंगजीन के कवर पेज पर दिशा ब्लैक कलर की बिकिनी में नजर आई और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।
और पढ़ें: 'राब्ता' पर तेलुगु फिल्म 'मगधीरा' की स्टोरी चोरी करने का लगा आरोप
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें