VIDEO: 'राबता' के टाइटल ट्रैक में दीपिका पादुकोण की आवाज और डांस ने जीता सबका दिल
इस गाने को निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। गाने को गीतकार इरशाद कामिल और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत प्रीतम का है।
मुंबई:
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन की फिल्म राबता का टाइटल ट्रैक गुरुवार को रिलीज हो गया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है, क्योंकि इसमें दीपिका पादुकोण काफी ग्लैमरस और हॉट अंदाज़ में नज़र आ रही हैं।
दीपिका होमी अदजानिया की आने वाली फिल्म 'राबता' के गाने 'कुछ तो है तुझसे राबता' में नज़र आ रही हैं। दीपिका होमी अदजानिया की फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' और 'कॉकटेल' में काम कर चुकी हैं।
इस गाने में दीपिका ने डांस के साथ अपनी आवाज भी दी है। गाने के शुरुआती बोल.. 'तन लड़े तो तन उड़ जाए, रूह जुड़े तो जुड़ी रह जाए' दीपिका ने बोले हैं। इस गाने को निकिता गांधी ने अपनी आवाज दी है। गाने को गीतकार इरशाद कामिल और अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है और संगीत प्रीतम का है।
ये भी पढ़ें: विशाल भारद्वाज की अगली मूवी में एक बार फिर साथ दिखेंगे पीकू स्टार्स दीपिका और इरफ़ान
वरुण धवन भी आएंगे नजर
राबता फिल्म में कृति और सुशांत की इस फिल्म में वरूण धवन और दीपिका पादुकोण ने भी कैमियो की भूमिका निभाई है। फिल्म 'लव आजकल' और 'बदलापुर' के निर्माता दिनेश विजान ने राबता का निर्देशन किया है। इस फिल्म को होमी अदजानिया और भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है।
9 जून को रिलीज हो रही है फिल्म
रोमांटिक और ड्रामा पर आधारित 'राबता' पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन सही कास्टिंग की वजह से इसकी रिलीज डेट टलती रही। यह फिल्म 9 जून को रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें: ये हैं पांच कारण..जो आपको 'बाहुबली 2' देखने पर कर देंगे मजबूर
324 साल के बूढ़े बने हैं राजकुमार राव
आपको बता दें कि फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव 324 साल के बूढ़े आदमी का किरदार निभा रहे हैं। 324 साल के बूढ़े व्यक्ति का लुक देने के लिए पूरे 6 घंटे का समय लगा और हॉलीवुड से खास मेक अप आर्टिस्ट को इस लुक के लिए बुलाया गया है।
यहां देखें वीडियो:
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य