इतने करोड़ रुपये है दीपिका पादुकोण के इंगेजमेंट रिंग की कीमत कि अनुष्का-सोनम को भी छोड़ा पीछे?
बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत जोड़ा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। इस वक्त सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी स्टार कपल के चर्चे हो रहे हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत जोड़ा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गया। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। इस वक्त सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी स्टार कपल के चर्चे हो रहे हैं, लेकिन कपड़ों और वेडिंग वेन्यू के अलावा दीपिका की अंगूठी लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है।
खबरों की मानें तो दीपिका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 से लेकर 2.7 करोड़ के बीच बताई जा रही है। यह काफी बड़े साइज की एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग है। बताया जा रहा है कि यह रिंग सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा की अंगूठी से दोगुनी कीमत की है।
ये भी पढ़ें: 'दीपवीर' के बाद अब 'निकयांका' की शादी के लिए हो जाएं तैयार, ये खबर सुनकर प्रियंका-निक के फैंस हो जाएंगे खुश
अनुष्का शर्मा ने क्रिकेटर विराट कोहली संग सात फेरे लिए थे। उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ रुपये बताई गई। विराट को इस रिंग को बनवाने में करीब 3 महीने का वक्त लगा।
Always favorite 😘❤️. #Virushka #ViratKohli #AnushkaSharma #RanveerDeepika #DeepVeerKiShaadi pic.twitter.com/oB0gQT1spU
— NITIN (@gnitin4450) November 15, 2018
वहीं, सोनम कपूर की इंगेजमेंट रिंग की बात करें तो इसकी कीमत 90 लाख रुपये आंकी गई है। बता दें कि सोनम ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी की।
गौरतलब है कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की भी सगाई हुई। प्रियंका की कुशम-कट डायमंड रिंग की कीमत 2.1 करोड़ बताई जा रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shiv Ji Ki Aarti: ऐसे करनी चाहिए भगवान शिव की आरती, हर मनोकामना होती है पूरी
-
Shiva Mantra For Promotion: नौकरी में तरक्की दिलाने वाले भगवान शिव के ये मंत्र है चमत्कारी, आज से ही शुरू करें जाप
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी