'दंगल' गर्ल जायरा वसीम जम्मू के हैरिटेज स्कूल में एडमिशन लेंगी
जायरा ने आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन लिया है, जिसमें वह इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र और इंग्लिश विषय पढ़ेंगी। जायरा को सीबीएसई के दिशा निर्देशों के मुताबिक यहां प्रवेश दिया गया है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' के अखाड़े से निकलकर 'सीक्रेट सुपरस्टार' में सिंगर के मंच पर शानदार अभिनय कर सबकी वाहवाही लूटने वाली जायरा वसीम अपनी पढ़ाई पर फोकस करने जा रही हैं।
जी हां, दंगल गर्ल जम्मू के मशहूर हैरिटेज स्कूल में 11वीं क्लॉस में एडमिशन लेंगी।
जायरा ने आर्ट्स स्ट्रीम में एडमिशन लेंगी, जिसमें वह इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र और इंग्लिश विषयों की पढ़ाई करेंगी। जायरा को सीबीएसई के दिशा निर्देशों के मुताबिक यहां प्रवेश दिया गया है।
आमिर खान जैसे सुपरस्टार के साथ बैक टू बैक दो फिल्में कर चुकीं जायरा ने हाल ही में कहा था कि वह अभी अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उनका कहना है कि वह यह भी नहीं जानती हैं कि वह भविष्य में फिल्में करेंगी भी या नहीं।
और पढ़ें: न्यूयॉर्क आतंकी हमले में बाल-बाल बची प्रियंका चोपड़ा
बता दें पिछले दिनों खबरें आई थी कि जायरा आमिर खान को अपना रोल मॉडल मानती हैं। आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी ने हाल ही में अपना 17वां जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।
और पढ़ें: आज कोहली लगाएंगे 'दोहरा शतक' बनाएंगे और कई रिकॉर्ड
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें