बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन बनीं मां, बेटी को दिया जन्म
राहुल शर्मा और असिन ने अपने घर आए इस नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। राहुल शर्मा ने इस खुशख़बरी की जानकारी एक बयान के जरिए दी है।
नई दिल्ली:
गजनी और रेडी जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन मां बन गई है। असिन थोट्टुमकल ने एक बेटी को जन्म दिया है। राहुल शर्मा और असिन ने अपने घर आए इस नन्हें मेहमान का स्वागत किया है। राहुल शर्मा ने इस खुशख़बरी की जानकारी एक बयान के जरिए दी है।
राहुल ने कहा है कि, हमें बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें परी जैसी बेटी हुई है। पिछले 9 महीने हम दोनों के लिए बहुत स्पेशल और एक्साइटिंग रहे हैं। हम अपने शुभ चिंतकों का घन्यवाद करना चाहते हैं। उन सबका भी शुक्रिया अदा करते हैं जो हमारे सफर में साथ रहे हैं और जिन्होंने हमें प्यार और सपोर्ट दिया।
बता दें कि असिन ने 19 जनवरी 2016 में माइक्रोमैक्स मोबाइल्स के फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की थी। असिन के प्रेगनेंसी की खबर गुप्त रखी गई थी और खुद उन्होंने ने भी अपने बेबी बंप की तस्वीरें शेयर नहीं की थी।
जेटली का राहुल पर वार, बोले- 2जी घोटाले वालों को GST पर ऐतराज होगा
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kalashtami Ke Upay: नौकरी में तरक्की चाहते हैं? आज कालाष्टमी की शाम करें ये उपाय
-
Guru Gochar 2024: आज बृहस्पति देव बनाने जा रहे हैं कुबेर योग, रातोंरात अमीर बन जाएंगे इन 3 राशियों के लोग!
-
Nautapa 2024 Date: कब से शुरू हो रहा है नौतपा, इन नौ दिनों में क्यो पड़ती है भीष्ण गर्मी
-
Aaj Ka Panchang 1 May 2024: क्या है 1 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय