BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान, अनपढ़ और महामूर्ख हैं रजनीकांत
रजनीकांत के बीजेपी से जुड़ने की खबरें आ रही थीं। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता के बयान के बाद उनकी कोशिशों को झटका लग सकता है।
नई दिल्ली:
साउथ इंडिया के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन इसके पहले ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी का बयान आ गया है। बीजेपी नेता ने रजनीकांत को अनपढ़ और पागल बताया है।
जानकारी के मुताबिक, सुब्रमण्यम स्वामी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संगठन विश्व संवाद केंद्र के नारद जयंती समारोह में शिरकत करने यूपी के आगरा गए थे। वहां उन्होंने रजनीकांत पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'रजनीकांत महामूर्ख और अनपढ़ है। अगर भारत और पाकिस्तान का संविधान सामने रख दिया जाए तो उसे पता ही नहीं चलेगा कि कौन-सा किस देश का है।
ये भी पढ़ें: रजनीकांत ने राजनीति में करेंगे एंट्री? कहा- हम तब मिलेंगे जब जंग का समय होगा
जेएनयू का नाम बदलने की मांग
सुब्रमण्यम स्वामी ने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का नाम बदलने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कैंपस में अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कश्मीर की स्वतंत्रता के नारे लगते हैं। जब वहां संविधान नहीं पढ़ा जा रहा है तो इसका नाम बदलकर सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी कर देना चाहिए।
राम मंदिर पर बोले स्वामी
इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि साल 2018 तक राम मंदिर बन जाएगा। पहला काम राम मंदिर का निर्माण करना है, इसके बाद धारा 370 को देखा जाएगा।
ये भी पढ़ें: रजनीकांत अपने से 36 साल छोटी हुमा कुरैशी के साथ इस फिल्म में फरमाएंगे इश्क
हिंदुओं को पूर्वज मानें मुस्लिम
स्वामी का कहना है कि भारत में रहने वाले सभी लोगों का डीएनए एक है। मुस्लिम जिस दिन हिंदूओं को अपना पूर्वज मान लेगा, उस दिन देश में शांति हो जाएगी। इसके अलावा सुब्रमण्यम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बता दें कि रजनीकांत के बीजेपी से जुड़ने की खबरें आ रही थीं। लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेता के बयान के बाद उनकी कोशिशों को झटका लग सकता है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म की बड़ी भविष्यवाणी- 100 साल बाद यह होगा हिंदू धर्म का भविष्य
-
Aaj Ka Panchang 25 April 2024: क्या है 25 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Ank Jyotish: इस तारीख को जन्में लोग होते हैं बुद्धिमान, लेकिन लोग उठाते हैं इनका फायदा
-
Laxmi Ganesh Puja: धन-वृद्धि और तरक्की के लिए इस तरह करें देवी लक्ष्मी के साथ गणेश जी की पूजा