logo-image

अर्जुन रामपाल के बहनोई की बढ़ी मुश्किलें, सट्टेबाजी के आरोप में गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बहनोई अमित गिल मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने अमित को भारत श्रीलंका में खेले गए मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Updated on: 28 Sep 2017, 10:45 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के बहनोई अमित गिल मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रहे है मुंबई क्राइम ब्रांच ने अमित को भारत-श्रीलंका में खेले गए मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है

क्राइम ब्रांच ने सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है इस कार्रवाई के चलते मुंबई के कई इलाकों में छापेमारी की थी जिसके चलते कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था

छापेमारी के दौरान अर्जुन रामपाल के बहनोई का नाम सामने आया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है 

अमित को 3 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। इन सट्टेबाजों के मुंबई, दिल्‍ली, अहमदाबाद सहित विदेशी लिंक भी हैं

खबरों के मुताबिक इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती है और अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ चल रही है

और पढ़ें: B'daySpl: मधुबाला से लेकर माधुरी दीक्षित की आवाज बनीं सुर कोकिला लता मंगेशकर के सभी