आयशा टाकिया के पति फरहान को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को फोन पर धमकी मिली कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी और उन्हें मार दिया जाएगा। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि वह हिंदू संबंध रखता है। उनकी फैमिली सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे।
आयशा के पति ने मुंबई पुलिस को फोन कर धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। साथ ही में उन्होंने पुलिस को फोन का कॉल रिकॉर्ड सौंपा भी है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
फरहान ने ट्विटर पर शिकायत की कॉपी साझा की।
Complaints filed with @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice @DevenBhartiIPS Trust an #fir is being registered against #HinduSena #fanatics pic.twitter.com/55g1CjXpLE
— Farhan Azmi (@abufarhanazmi) July 26, 2017
और पढ़ें: ..तो क्या अब इस खूबसूरत पाकिस्तानी एक्ट्रेस को डेट कर रहे है रणबीर कपूर !
बता दें कि फरहान और वांटेड एक्ट्रेस आयशा टाकिया ने 2009 में शादी की थी। फरहान मुस्लिम परिवार से है और आयशा के पिता हिंदू। आयशा की मां एक एंग्लो इंडियन थीं। आयशा और फरहान का 3 साल का एक बेटा है।
और पढ़ें: महिला क्रिकेट टीम से मिले प्रधानमंत्री मोदी, जानें किसको क्या कहा
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर