logo-image

अुर्जन कपूर ने ‘फेमिना वेडिंग टाइम्स’ के कवर पर हॉट डिजाइनर कोट में ढाया कहर

जतिन कपानी ने अर्जुन कपूर का यह फोटोशूट किया है, कुणाल रावल उनके हेयर स्टाइलिश, ड्रेस डिजाइनर हैं और अली मखीम ने मेकअप किया है।

Updated on: 29 Sep 2017, 10:41 AM

नई दिल्ली:

बी-टाउन के सबसे हॉट कलाकारों में शुमार अर्जुन कपूर के फैंस उन्हें हर बार नए अवतार में देखना पसंद करते हैं। इस बार भी उन​का नया लुक सामने आया है, इसमें वह फुल दाढ़ी और मूंछों के साथ हरे रंग का हॉट डिजाइनर कोट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

'फेमिना वेडिंग टाइम्स' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अुर्जन कपूर की यह तस्वीर शेयर की है। फोटो के साथ कैप्शन भी लिखा है, 'अक्टूबर के कवर स्टार अर्जुन कपूर का ये शानदार लुक किसी को भी मदहोश कर देगा।'

जतिन कपानी ने अर्जुन कपूर का यह फोटोशूट किया है, कुणाल रावल उनके हेयर स्टाइलिश, ड्रेस डिजाइनर हैं और अली मखीम ने उनका मेकअप किया है।

और पढ़ें: कपिल शर्मा का बॉलीवुड में कमबैक,'फिरंगी' का पोस्टर हुआ रिलीज

हाल ही में 1983 क्रिकेट विश्व कप की जीत पर फिल्म बनाने जा रहे निर्देशक कबीर खान की फिल्म में अर्जुन कपूर के अहम भूमिका निभाने की अटकलों ने काफी जोर पकड़ा। लेकिन अर्जुन कपूर की जगह रणवीर सिंह ने ले ली है।

दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1983 में विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज को मात देकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।

इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका के लिए कबीर ने रणवीर सिंह का चयन किया है। इस बारे में बताते हुए कबीर ने कहा, 'यह खुशी की बात है कि रणवीर इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। जब मैंने इस फिल्म की पटकथा को अंतिम रूप देना शुरू किया था, तब से ही मेरे मन में इस किरदार के लिए रणवीर का ही नाम था।'

यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक संजय पुरन सिंह चौहान द्वारा लिखी जाएगी। वहीं सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के संस्थापक और प्रबंध निदेशक विष्णु वर्धन इंदुरी इसके सह निर्माता बनेंगे।

बता दें अर्जुन आखिरी बार 'मुबारंका' फिल्म में ​दिखाई दिये थे। इसमें उनके साथ अनिल कपूर, इलियाना डिक्रूज और आथिया शेट्टी भी थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने डबल रोल निभाया था, जिसने बॉक्स आॅफिस पर शानदार कलेक्शन की थी।

और पढ़ें: मर्लिन मुनरो के बगल में होगी 'प्लेबॉय' फाउंडर ह्यू हेफनर की कब्र